IND vs AUS: दिल्ली टेस्ट में भारत की जीत के तीन हीरो, जिनके आगे ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे ही दिन टेक दिए घुटने

दिल्ली टेस्ट के तीसरे ही दिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 113 रन पर ऑलआउट कर दिया था। इस तरह भारत को 115 रन का लक्ष्य मिला था। भारत ने 4 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

india vs australia Delhi test

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात देकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम ने दिल्ली टेस्ट को तीसरे दिन ही खत्म कर दिया और कंगारू टीम को 6 विकेट से मुकाबले में हरा दिया। बता दें कि भारत ने नागपुर टेस्ट भी तीसरे ही दिन जीत लिया था। भारत ने उस मैच में एक पारी और 132 रनों से जीत दर्ज की थी। दिल्ली टेस्ट में जीत के बाद भारत का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जाने का रास्ता लगभग पक्का हो गया है। भारतीय टीम ने सीरीज का अगला मुकाबला भी अगर इसी तरह जीत लिया तो टीम इंडिया की जगह फाइनल में पक्की हो जाएगी।

भारत की जीत के यह हैं तीन हीरो

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा

दिल्ली टेस्ट में भारत की शानदार जीत के सबसे बड़े हीरो रवींद्र जडेजा रहे हैं। करीब 6 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले रवींद्र जडेजा ने इस मैच में 10 विकेट अपने नाम किए। मैच की दूसरी पारी में जडेजा ने 7 विकेट झटके मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को 113 रन पर ऑलआउट करने का पूरा श्रेय रवींद्र जडेजा को जाता है। उन्होंने ही ऑस्ट्रेलियाई टीम को घुटनों पर लाने का काम किया। जडेजा ने पूरे मैच में कुल 26 रन देकर 10 विकेट अपने नाम किए। इसमें 3 विकेट पहली पारी में और 7 विकेट दूसरी पारी में लिए। जडेजा को उनके इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल

दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देने में अक्षर पटेल का भी कम हाथ नहीं है। अक्षर पटेल ऐसे समय में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी के सामने डटकर खड़े रहे, जहां अच्छे-अच्छे दिग्गज बल्लेबाज नहीं टिक सके थे। अक्षर पटेल ने दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में 74 रनों का अहम योगदान दिया था। उन्होंने आर अश्विन के साथ मिलकर 114 रन की बेहद महत्वपूर्ण साझेदारी की थी। इसी साझेदारी की बदौलत टीम इंडिया पहली पारी में 262 रन बना पाई थी। अक्षर पटेल ने इस दौरान एक मंझे हुए बल्लेबाजी की तरह बैटिंग की और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। अक्षर ने नागपुर टेस्ट में भी 84 रन की पारी खेली थी। हालांकि अक्षर पटेल को दिल्ली टेस्ट में एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ है।

आर अश्विन

आर अश्विन

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की जीत में ऑफ स्पिनर आर अश्विन का भी खास योगदान रहा। अश्विन ने दिल्ली टेस्ट की दोनों पारियों में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने पहली पारी में भी 3 विकेट लिए थे और दूसरी पारी में भी उन्होंने 3 विकेट चटकाए। इस तरह उन्होंने पूरे मैच में 6 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा अश्विन ने बल्ले से भी अहम योगदान निभाया। पहली पारी में जब टीम 200 के अंदर सिमटती दिख रही थी, तब अश्विन ने अक्षर के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की थी। उन्होंने उस दौरान 37 रन की अहम पारी खेली थी। अश्विन दिल्ली टेस्ट में जडेजा के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+