रोहित का सुकून छीन गया राहुल का विकेट, दूसरे छोर पर बहुत कुछ कह गया कप्तान का निराश चेहरा- VIDEO
भारत एक दमदार ओपनिंग साझेदारी कर रहा था लेकिन राहुल को मर्फी ने कैच कर बोल्ड कर दिया और रोहित निराश हो गए। हिटमैन उस समय काफी बढ़िया लय में बल्लेबाजी कर रहे थे।

भारतीय टीम नागपुर टेस्ट की पहली पारी में बढ़िया गेंदबाजी करने में सफल रही जहां उन्होंने कंगारूओं को केवल 177 रनों पर ढेर कर दिया और अब दूसरी पारी में भारत डेढ़ सौ के करीब लीड हासिल करने की देखना चाहेगा क्योंकि रोहित शर्मा ने ओपनिंग में एक शानदार पारी खेली है। हालांकि दूसरे छोर पर राहुल सेट होने के बावजूद 20 रन बनाकर चलते बने। जब रोहित शानदार शॉट्स लगा रहे थे तो भारत के दूसरे सलामी बल्लेबाज राहुल ने 70 गेंदों में 20 रन बनाए और दिन के आखिरी ओवर में टॉड मर्फी के हाथों आउट हो गए।

हिटमैन उस समय काफी बढ़िया लय में थे
करियर में उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे राहुल ने पिछला टेस्ट अर्धशतक जनवरी 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में बनाया था। उनका आखिरी टेस्ट शतक दिसंबर 2021 में प्रोटियाज के ही खिलाफ आया था। राहुल की समस्या धीमी बैटिंग के तौर पर पहचानी गई है। ऐसा तभी होता है जब बल्लेबाज फॉर्म के मुश्किल दौर से गुजर रहा हो। राहुल को मर्फी ने कैच कर बोल्ड कर दिया और रोहित निराश हो गए। भारत एक दमदार ओपनिंग साझेदारी कर रहा था और दिन के अंत में कंगारूओं को कोई विकेट नहीं देना चाहता था। ये साझेदारी काफी आगे बढ़ सकती थी क्योंकि हिटमैन उस समय काफी बढ़िया लय में बल्लेबाजी कर रहे थे।

दूसरे दिन पहले सत्र में पुजारा भी जल्दी आउट हुए
भारत ने स्टंप्स तक एक विकेट पर 77 रन बना लिए थे, कप्तान रोहित शर्मा 56 रन पर थे और अश्विन क्रीज पर थे। राहुल की बैटिंग की खासियत उनका अपने खोल में सिमटना रहा और ये ऐसी पिच है जहां पर आप अपने स्ट्रोक खेलकर सरवाइव कर सकते हैं। रोहित ने यही किया है और कुछ हद तक अश्विन भी दूसरे दिन यही करते दिखे। यहां तक कि पुजारा ने भी ऐसा करने की कोशिश की लेकिन वे जल्दबाजी में दिखाई दिए। अश्विन (23) जहां बेहतर खेलकर आउट हुए तो वहीं पुजारा (7) ने जल्द ही अपना विकेट गंवा दिया।
यहां देखें वीडियो-
लेकिन रोहित ने एक ऐसी पिच पर आसानी से बल्लेबाजी की जहां बाकी बल्लेबाजों के पसीने निकल रहे थे जो बताता है कि वे हाल के उतार-चढ़ाव के बावजूद कभी ऑउट ऑफ फॉर्म नहीं हुए। उन्होंने हाल ही में वनडे शतक भी लगाया है जिसके चलते कॉन्फिडेंस बढ़ा होगा। दूसरे दिन हिटमैन धीरे-धीरे अपने अहम टेस्ट शतक की ओर बढ़ रहे हैं। अगर वे ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो ये उनकी वन ऑफ बेस्ट टेस्ट पारी होने जा रही है। उन्होंने दूसरे दिन लंच तक 85 रन बना लिए थे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications