IND VS Aus Test Match 2023: अश्विन के चलते नाथन का हो गया बीवी से झगड़ा,स्पिनर ने सुनाई Funny स्टोरी
Border Gavaskar Trophy 2023: स्पिनर नाथन लायन ने 24 जुलाई 2022 को एम्मा मैकार्थी से शादी की थी,जिसके बारे में जानकारी उन्होंने ही सोशल मीडिया पर दी थी।

Spinner Nathan Lyon on R Ashwin Bowling: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच इन दिनों बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत नागपुर टेस्ट जीतकर 1-0 से आगे चल रहा है। इस मैच में भारत के स्टार स्पिनर्स आरअश्विन और रविंद्र जडेजा की जोडी़ ने कमाल कर दिया था, दोनों ने मिलाकर 16 विकेट झटके और इसी वजह से कंगारुओं की पूरी टीम टेस्ट के तीसरे दिन ही धाराशाही हो गई थी। मालूम हो कि टेस्ट मैचों में 457 विकेट लेने वाले अश्विन इस मैच की पहली पारी में तीन विकेट चटकाए थे। फिलहाल अब इस करारी हार का बदला लेने के लिए कंगारु जमकर पसीना बहा रहे हैं, वो हर हालत में दिल्ली टेस्ट में नागपुर वाली गलती दोहराना नहीं चाहेंगे।

स्पिनर नाथन लायन पर भी सबकी निगाहें
आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। अब चूंकि स्पिनर्स का दम-खम नागपुर में चला था इसलिए ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लायन पर भी सबकी निगाहें हैं,हालांकि पिछले टेस्ट में उन्हें केवल एक विकेट हासिल हु्आ था।
नाथन ने अश्विन को लेकर कही बड़ी बात
नाथन ने हाल ही में Star Sports को दिए गए इंटरव्यू में आर अश्विन को लेकर बेहद खास बातें बताई हैं। उन्होंने बताया कि 'इंडिया दौरे पर आने से पहले उन्होंने घंटों लैपटॉप पर बैठकर आर अश्विन की बॉलिंग को स्टडी किया है।'

'अश्विन के कारण मेरी बीवी नाराज हो गई'
उन्होंने कहा कि 'मैं और अश्विन दोनों बहुत डिफरेंट हैं,मैं उनके खिलाफ कुछ गलत नहीं कह रहा हूं,वो बेहतरीन हैं और इस बात का साक्षात गवाह उनका खेल और नायाब रिकार्ड्स हैं। मैंने यहां आने से पहले उनके खेल को बहुत ही ध्यान से देखा है,जिसके लिए मैंने कई घंटे लैपटॉप पर बिताए और इस बात के चलते मेरी बीवी भी नाराज हो गई और मुझे MAD तक बुलाया।'

'अश्विन के पास जो है वो मेरे पास नहीं'
उन्होंने आगे कहा कि 'हमारे खेल का बेस्ट पार्ट ये है कि हमें लगातार सीखते रहने पड़ता है और अगर आप ऐसा कर पाते हैं तो निश्चित तौर पर आप सफल होते हैं,मुझे ये कहते हुए जरा भी परहेज नहीं किअश्विन के पास गेंदबाजी में कुछ ऐसी स्किल्स हैं जो मेरे पास नहीं हैं और उनसे मुझे बहुत कुछ सीखना है। '
एम्मा मैकार्थी हैं नाथन की दूसरी बीवी
मालूम हो कि नाथन लायन की गिनती ऑस्ट्रेलिया के ही नहीं बल्कि विश्व के बेहतरीन स्पिनरों में होती है।उन्होंने 24 जुलाई 2022 को अपनी मंगेतर एम्मा मैकार्थी से शादी की थी,जिसके बारे में जानकारी उन्होंने ही सोशल मीडिया पर दी थी। ये उनकी दूसरी शादी है, इससे पहले उनकी शादी मेलिसा वारिंग से हुई थी,जिससे कि उन्हें दो बेटियां हैं।
किस करते हुए तस्वीर हुई थी वायरल
एम्मा के संग कार में किस करते हुए नाथन की तस्वीरें वायरल हुई थीं, उसके बाद पहली पत्नी ने उनसे रिश्ता तोड़ दिया था।












Click it and Unblock the Notifications