सूर्यकुमार यादव ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो दुनिया में किसी ने नहीं किया, वही कारनामा कर रचा इतिहास
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा के मैनुका ओवल में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने बल्ले से इतिहास रच दिया। एशिया कप में औसत प्रदर्शन के बाद उन पर दबाव जरूर था, लेकिन उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि वह टी20 क्रिकेट के बादशाह हैं।
सूर्यकुमार यादव तब क्रीज पर आए जब अभिषेक शर्मा का विकेट गिर चुका था। शुरुआत से ही उन्होंने शानदार टाइमिंग और बेहतरीन शॉट्स के दम पर रन बटोरे। शुभमन गिल के साथ उनकी अर्धशतकीय साझेदारी ने भारतीय पारी को संभालने में अहम भूमिका निभाई। बारिश के कारण खेल रुकने से पहले सूर्या ने सिर्फ 24 गेंदों में 39 रन बना डाले, जिसमें तीन चौके और दो दमदार छक्के शामिल थे।

इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल कर लिया। अपनी पारी में दूसरे छक्के के साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 150 छक्कों का आंकड़ा पूरा कर लिया। वह यह कारनामा करने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बने, उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ रोहित शर्मा ने हासिल की थी।
ओवरऑल टी20 छक्कों की बात करें, तो रोहित शर्मा का नाम टॉप पर आता है। दुनिया में वह सर्वाधिक टी20 छक्के जड़ने वाले प्लेयर हैं। रोहित के बल्ले से कुल 205 छक्के आए हैं। उनके बाद यूएई के मुहम्मद वसीम का नाम है, उन्होंने अब तक 187 छक्के जमाए हैं। मार्टिन गप्टिल ने 173 छक्के जड़े, जोस बटलर ने 172 छक्के अपने नाम किये और अब सूर्यकुमार यादव उनकी लिस्ट में आ गए हैं।
सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में 24 गेंदों का सामना करते हुए 39 रनों की नाबाद पारी खेली, उनके बल्ले से 3 चौके और 2 धाकड़ छक्के देखने को मिले। हालांकि बारिश के दो बार खलल डालने के बाद इस मुकाबले को रद्द कर दिया गया। भारत ने 9.4 ओवर में 1 विकेट पर 97 रनों का स्कोर बनाया।












Click it and Unblock the Notifications