'...गिल तैयार बैठे हैं', वेंकटेश ने उड़ाई थी राहुल की धज्जियां, अब गावस्कर ने दी ये प्रतिक्रिया
केएल राहुल की धज्जियां उड़ाने वाले वेंकटेश प्रसाद का ट्वीट वायरल हो गया है लेकिन क्या उसको गावस्कर का सपोर्ट मिला है? आइए देखते हैं उस सनसनीखेज ट्वीट पर गावस्कर और मदन लाल ने कैसे प्रतिक्रिया दी है।

भारत के पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने भारतीय टीम के हीरो बनकर धूम रहे केएल राहुल आइना दिखाने वाला ट्वीट किया। पूर्व गेंदबाज ने बताया कैसे लोग राहुल जैसे क्रिकेटरों से पंगा लेने से बचते हैं क्योंकि राहुल ने भारतीय क्रिकेट में किसी तरह से अपनी गहरी पैठ बनाई हुई है जो आईपीएल में भी है। उनको खराब फॉर्म के चलते बाहर करना तो दूर की बात है टीम उन्हें हर बार टॉप का बल्लेबाज बताते हुए बड़ी-बड़ी पोस्ट भी दे रही है। वे कभी कप्तानी करते है तो कभी उप-कप्तान बन जाते हैं।

प्रसाद का पारा चढ़ा-
आईपीएल टीम के तो वे परमानेंट कप्तान हैं। प्रसाद ने दुख जताया कि आईपीएल में काम ना मिलने के डर से कोई पूर्व क्रिकेट वहां की फ्रेंचाइजी के कप्तान की आलोचना भी नहीं करना चाहता। उन्होंने बीसीसीआई चयनकर्ताओं और भारतीय टीम प्रबंधन पर "पक्षपात" का आरोप लगाया। ऐसा लगता है प्रसाद का पारा किसी बात से चढ़ गया था क्योंकि उन्होंने शनिवार को नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के मैच के दौरान कई ट्वीट किए गए और खुलेआम राहुल की धज्जियां उड़ाने से भी परहेज नहीं किया।

राहुल को गावस्कर का सपोर्ट मिला?
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने प्रसाद के ट्वीट पर दो टूक प्रतिक्रिया देते हुए 'इन-फॉर्म' शुभमन गिल की याद दिलाई है। इंडिया टुडे के साथ बातचीत में गावस्कर ने प्रसाद के ढेर सारे ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महसूस किया कि पिछले 1-2 वर्षों में राहुल के प्रदर्शन को देखते हुए, नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए उनको फिर से लिया जाना निश्चित है और मैच के बाद इस पर निर्णय लिया जा सकता है कि गिल उनकी जगह लेने के लिए तैयार हैं।

एक इन-फॉर्म बल्लेबाज शुभमन गिल तैयार है
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि जिस तरह से उसने पिछले एक-दो साल में बल्लेबाजी की है, उसने अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे लगता है कि उन्हें एक और मौका दिया जाना चाहिए। मुझे यकीन है कि दिल्ली में टेस्ट मैच के लिए उनको सपोर्ट किया जाएगा। उसके बाद आप इस पर विचार कर सकते हैं क्योंकि आपके पास उनकी जगह लेने के लिए एक इन-फॉर्म बल्लेबाज शुभमन गिल तैयार है।"

मदन लाल ने राहुल को सपोर्ट किया
भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी मदन लाल ने भी याद दिलाया कैस एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विक्रम राठौर ने राहुल के समर्थन की बात कही थी। फिलहाल कोई भी दिग्गज खुलेआम राहुल के विपक्ष में खड़ा नहीं होना चाहता है तो इसका कारण उनके अंदर मौजूद गजब की क्लास है। उनकी प्रतिभा से तो वेंकटेश प्रसाद भी इंकार नहीं कर रहे हैं। राहुल के पक्ष में यही बात जा सकती है जब नागपुर पिच पर कोहली, पुजारा, सूर्यकुमार, श्रीकर भरत फेल हो गए तो अकेले बलि का बकरा वे ही क्यों बने जबकि उन्होने इन विफल बल्लेबाजों की तुलना में कहीं अधिक गेंदों को खेलकर ओपनिंग में रोहित के साथ मजबूत साझेदारी की थी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications