IND vs AUS: '....तो फिर भुगतना पड़ेगा डिमेरिट पॉइंट', सुनील गावस्कर ने की अहमदाबाद टेस्ट पर बड़ी भविष्यवाणी

दिग्गज सुनील गावस्कर ने अहमदाबाद टेस्ट को लेकर ऐसी भविष्वाणी की है जिसने पिच, नतीजे, दुष्परिणाम तीनों को अपनी चपेट में ले लिया है लेकिन साथ ही भारत की हताशा की ओर भी इशारा किया।

Sunil Gavaskar

Ahmedabad test: भारत के बल्लेबाजी दिग्गज सुनील गावस्कर आईसीसी द्वारा इंदौर की पिच को खराब रेट किए जाने के खिलाफ थे। उन्होंने यहां तक कहा कि जब गाबा पर मैच दो दिन में खत्म हो गया था तब आईसीसी को इतनी दिक्कत क्यों नहीं हुई। वह मैच ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच हुआ था। लेकिन पूर्व क्रिकेटर ने अब यू टर्न ले लिया है और अगले सप्ताह अहमबाद में होने वाले अगले टेस्ट मैच को लेकर भविष्यवाणी भी कर दी है।

गावस्कर ने हालांकि यह भी स्वीकार किया था कि इंदौर की पिच आदर्श नहीं हैं क्योंकि वे गेंद और बल्ले के बीच बहुत अच्छा कंपटीशन नहीं बना पाती। गावस्कर ने इंडिया टुडे पर कहा कि 2012-13 में भी ऐसा हुआ था जब ग्रीम स्वान और मोंटी पनेसर ने इस पिच पर पलटवार करते हुए भारत को मैच हराया था। पिच पर गेंद और बल्ले के बीच बैलेंस होना चाहिए। पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाजो को मदद मिलनी चाहिए और बल्लेबाज भी रन बनाते रहे। फिर तीसरे और चौथे दिन गेंद थोड़ी बहुत टर्न कर सकती है।

लेकिन गावस्कर का मानना है कि अहमदाबाद में भी रैंक टर्नर देखने को मिल गई तो भारत पलटवार करेगा और ट्रॉफी जीत लेगा जिसके साथ ही WTC फाइनल में भी जगह पक्की हो जाएगी लेकिन तब एक और डिमेरिट पॉइंट भुगतने के लिए रेडी रहना चाहिए। भारत को इंदौर की पिच के लिए पहले ही तीन डिमेरिट अंक मिल चुके हैं।

उन्होंने कहा, भारत वहां जीत सकता है लेकिन रैंक टर्नर के लिए आपको फिर एक और डिमेरिट पेनाल्टी के लिए रेडी होना होगा। वैसे पीटीआई के मुताबिक गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन को भारतीय टीम से पिच बनाने को लेकर कोई निर्देश अभी तो नहीं मिला है तो ऐसे में वे इंदौर की तरह अपनी साख पर बट्टा नहीं लगाना चाहते और एक सामान्य विकेट बनाना चाहते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+