IND vs AUS: शुभमन गिल ने 2023 के कैलेंडर में जोड़ा एक और शतक, टेस्ट करियर की जड़ी दूसरी सेंचुरी
अहमदाबाद टेस्ट के तीसरे दिन शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ दिया है। गिल ने यह शतक 194 गेंदों में पूरा किया। गिल को केएल राहुल की जगह टीम में मौका मिला है।

अहमदाबाद टेस्ट के तीसरे दिन भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ दिया है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे शुभमन गिल ने 194 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया है। गिल के शतक से भारतीय टीम पहली पारी में इस वक्त मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। तीसरे दिन के दूसरे सत्र का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 188/2 है। रोहित शर्मा के बाद चेतेश्वर पुजारा के रूप में भारत का दूसरा विकेट गिरा है। पुजारा 42 रन बनाकर आउट हुए हैं। पुजारा के आउट होने के बाद विराट कोहली मैदान पर आए हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था पहला टेस्ट शतक
आपको बता दें कि शुभमन गिल तीनों फॉर्मेट में शतक बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने दिसंबर 2022 में बांग्लादेश दौरे पर टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा था। उसके बाद से उन्हें टेस्ट में खेलने का मौका नहीं मिल रहा था, लेकिन उन्हें इंदौर टेस्ट में केएल राहुल की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। वहां गिल फ्लॉप रहे थे, लेकिन अहमदाबाद में गिल जब बल्लेबाजी करने उतरे तो वो पहले से ही सेट नजर आ रहे थे। रोहित के साथ मिलकर गिल ने 74 रन की साझेदारी की थी और उसके बाद पुजारा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 113 रन जोड़े।
गिल के लिए बेमिसाल रहा है 2023
शुभमन गिल के लिए साल 2023 इंटरनेशनल क्रिकेट के लिहाज से शानदार रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ने के बाद उन्हें वनडे टीम में जगह दी गई थी, जहां उन्होंने वनडे की पहली डबल सेंचुरी लगाई थी। 6 वनडे मैचों में गिल के नाम 4 शतक दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने टी20 में भी शतक लगाया हुआ है। गिल ने पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में 126 रन की पारी खेली थी। गिल की यह पारी टी20 इंटरनेशनल में किसी भी भारतीय के द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर था।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications