IND vs AUS: शुभमन गिल की आंधी में उड़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम, सिर्फ इतनी गेंदों में जड़ा शतक
India vs Australia: शुभमन गिल का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में गिल ने धाकड़ बैटिंग करते हुए सैकड़ा जमा दिया। गिल ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए महज 92 गेंदों में ही यह कारनामा कर दिया। कंगारू गेंदबाजों को उन्होंने जमकर धोया।
शुभमन गिल के वनडे करियर का यह छठा वनडे शतक है। उनके बल्ले से लगातार रन देखने को मिल रहे हैं। एशिया कप में भी गिल ने बेहतरीन बैटिंग कर टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने में मदद की थी। रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्होंने टीम को बखूबी संभाला।

भारतीय टीम ने ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में अपना पहला विकेट 16 के कुल स्कोर पर ही गंवा दिया था। इसके बाद गिल और अय्यर ने मिलकर आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 200 रनों की भागीदारी कर डाली। अय्यर शतक के बाद 105 रन बनाकर आउट हो गए।
गिल के बल्ले से इस साल वनडे में पांचवां शतक आया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस साल 39 पारियों में कुय्ल 7 शतक जमाए हैं। इससे उनकी फॉर्म का अंदाजा लगाया जा सकता है। एकदिवसीय क्रिकेट में वह पूरी तरह से डोमिनेट कर रहे हैं।
शतकीय पारी खेलने के बाद गिल क्रीज पर नहीं टिके और आउट होकर चलते बने। वह 97 गेंदों में 104 रन बनाकर चलते बने। इस दौरान गिल के बल्ले से 6 चौके और 4 छक्के देखने को मिले। आईसीसी की वनडे रैंकिंग में गिल दूसरे स्थान पर है और उन्होंने उसी के अनुरूप बल्लेबाजी की।












Click it and Unblock the Notifications