Ind vs Aus: शुभमन गिल बने नए सिक्सर किंग, कप्तान रोहित शर्मा को पछाड़ किया कमाल

Shubman Gill hit Most sixes: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम में एक बड़ा बदलाव किया है। भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है। टॉस हारकर इंदौर की सपाट पिच और छोटे मैदान पर भारतीय टीम ने दमदार शुरुआत की। 9.5 ओवर के खेल खत्म होने के बाद बारिश की वजह से खेल को रोक दिया गया। भारत ने एक विकेट खोकर 79 रन बना लिए हैं।

अय्यर और गिल के बीच अर्धशतकीय साझोदारी: श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल के बीच तेज अर्धशतकीय साझोदारी पूरी हुई। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी शुरू करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दिला दी। श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने 37 गेंदों में 63 रनों की साझेदारी हो चुकी है। इन दोनों बल्लेबाजों की कोशिश इस साझेदारी को और बड़ा बनाने की होगी।

Ind vs Aus Shubman Gill hit Most sixes for India in International cricket in 2023

गिल ने रोहित को पछाड़ा: शुभमन गिल 27 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद है। अपनी इस पारी में उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाने का काम किया। गिल ने इस साल भारत के लिए वनडे में सबसे अधिक छक्का लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। शुभमन गिल ने इस साल भारत के लिए वनडे में कुल 44 छक्के लगा लिए हैं। इससे पहले रोहित शर्मा 43 छक्कों के साथ इस लिस्ट में टॉप पर थे। लेकिन गिल ने दो छक्के लगाकर रोहित को पछाड़ दिया है।

भारत की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा।

भारत की प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, शॉन एबॉट, एडम जैम्पा, जोश हेजलवुड, स्पेंसर जॉनसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+