Ind vs Aus: शुभमन गिल ने इस साल जड़ दिए पांच शतक, बाबर आजम-हाशिम अमला जैसे दिग्गजों को पछाड़ा
Shubman Gill Century: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम ने दूसरे वनडे में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल की जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी कर भारतीय टीम को मजबूत पोजिशन में पहुंचाने का काम किया। इस दौरान श्रेयस अय्यर ने अपने वनडे करियर का तीसरा शतक भी पूरा किया। अय्यर-गिल की बल्लेबाजी के आगे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बेबस नजर आए।
गिल ने बनाए 104 रन: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। शुभमन गिल 97 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 104 रन बनाने का काम किया। गिल ने इस दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वनडे क्रिकेट में यह साल गिल का दबदबा रहा है। गिल ने इस साल वनडे करियर में कुल पांच शतक लगाने का कारनामा किया।

हाशिम अमला को पछाड़ा: शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में 35 पारियों के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला के नाम था। अमला के नाम 35 इनिंग के बाद कुल 1844 रन थे। शुभमन गिल ने इस शतक के साथ ही इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर बाबर आजम का नाम है। बाबर आजम ने 35 पारियों में 1758 रन बनाए थे।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरुन ग्रीन, सीन एबॉट, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, स्पेंसर जॉनसन।
भारत की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर और कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा।












Click it and Unblock the Notifications