Shreyas Iyer Century: चौके-छक्कों की बारिश कर श्रेयस अय्यर ने जड़ा शतक, वनडे में तीसरा बार किया ये कारनामा
Shreyas Iyer Century: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने कमाल की बल्लेबाजी की। दोनों ही बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करने का काम किया। श्रेयस अय्यर को लेकर इस मैच से पहले कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे। लेकिन उनकी धमाकेदार पारी ने आलचोकों का मुंह बंद करने का काम किया है।
अय्यर ने जड़ा शतक: श्रेयस अय़्यर ने 86 गेंदों में अपने वनडे करियर का तीसरा शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। अय्यर ने शतक जड़ने के बाद मैदान पर अनोखे अंदाज में शतक जमाने का काम किया। अय्यर ने अपनी इस शतकीय पारी में 10 चौके और तीन छक्का लगाने में कामयाबी हासिल की। शतक के अलावा शुभमन गिल ने भी टीम के लिए ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। श्रेयस अय्यर 90 गेंदों में 105 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

गिल-अय्यर मे जीता दिल: भारत ने दूसरे वनडे मुकाबले में अपना पहला विकेट जल्दी ही गंवा दिया था। ऋतुराज गायकवाड़ चौथे ही ओवर में 8 रन बनाकर कीपर के हाथों कैच आउट हो गए थे। इसके बाद श्रेयस अय्यर नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। पिछले मैच में रन आउट होने वाले श्रेयस अय्यर पर इस मैच से पहले परफॉर्मेंस का दवाब साफतौर पर देखा जा रहा था। लेकिन अय्यर ने इस मुकाबले में कमाल की बल्लेबाजी की।
नंबर-4 के हैं दावेदार: विराट कोहली की गैर मौजूदगी में श्रेयस अय्यर नंबर तीन पर इस मैच में खेलने उतरे थे। लेकिन वर्ल्ड कप में श्रेयस अय्यर नंबर चार पर खेलते नजर आ सकते हैं। वनडे फॉर्मेट में अय्यर का रिकॉर्ड नंबर चार पर शानदार रहा है। ऐसे में वर्ल्ड कप में श्रेयस अय्यर मिडल ऑर्डर में टीम के लिए अहम बल्लेबाजी साबित हो सकते हैं। वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अय्यर का फॉर्म में आना टीम के लिए अच्छी खबर है।












Click it and Unblock the Notifications