अहमदाबाद टेस्ट में बैटिंग करने क्यों नहीं उतरे श्रेयस अय्यर, इस चोट से आएगा मैच में ट्विस्ट?

Shreyas Iyer: श्रेय्स अय्यर अहमदाबाद टेस्ट मैच में 4 विकेट गिरने के बावजूद बैटिंग पर नही आए हैं। उनके स्थान पर पहले रवींद्र जडेजा और फिर श्रीकर भरत ने बैटिंग की। आइए जानते हैं ये मामला क्या है।

shreyas iyer

Shreyas Iyer Injury: अहमदाबाद टेस्ट मैच के तीसरे दिन जैसे ही शुभमन गिल का विकेट गिरा तो रवींद्र जडेजा नंबर पांच पर बैटिंग करने आए जो थोड़ा हैरानी भरा था। हैरानी इसलिए नहीं थी कि जडेजा को फिर से क्यों ऊपर भेजा गया बल्कि इसलिए थी कि वहां बल्लेबाजी करने के लिए प्रोपर बल्लेबाज के रूप में श्रेयस अय्यर मौजूद थे लेकिन वे बैटिंग के लिए नहीं आए। खैर जडेजा ने कोहली के साथ बल्लेबाजी करने की कोशिश की लेकिन उनका 84 गेंदों पर संघर्ष टॉप मर्फी की गेंद पर उस्मान ख्वाजा के हाथ में अंत हो गया।

जडेजा ना तो ढंग से डिफेंस कर पाए और ना ही शॉट सही से लगा पाए। जब उन्होंने हाथ खोलने की कोशिश की तो कैच आउट हो गए। इसके पीछे नाथन लियोन एंड कंपनी को भी क्रेडिट जाता है। जडेजा के आउट होने के बाद जब श्रीकर भरत आए तो म्यूट करके साइड में मैच देख रहे दर्शकों को भी आइडिया लग गया कि अय्यर के साथ कुछ गड़बड़ है।

श्रेयस अय्यर एक बार फिर से फिटनेस से जूझ रहे हैं जबकि वे सीरीज में चोट के बाद ही वापस आए थे। अय्यर की लोअर बैक में दर्द की शिकायत बताई गई है जो तीसरे दिन शुरू हुई। उनको स्कैन के लिए ले जाया गया है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम मामले की निगरानी कर रही है। ये जानकारी खुद बीसीसीआई के हवाले से दी गई है।

हालांकि बोर्ड ने ये क्लियर नहीं किया कि इस मैच में अय्यर बैटिंग के लिए उतरेंगे या नहीं। ये एक ऐसा टेस्ट विकेट है जहां बल्लेबाजों के लिए कुछ रन मौजूद हैं। गिल यहां शतक लगा चुके हैं और विराट भी मजबूत इरादों के साथ वहां पहुंचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। भारत के लिए इस मुकाबले में सिर्फ तेज बल्लेबाजी ही अब मैच की नतीजा निकाल सकती है वर्ना ये मुकाबला ड्रा की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में अय्यर ने जो इंदौर में पारी खेली थी उसको भारत यहां पर मिस कर सकता है।

वह हालांकि एक कैमियो ही था जिसका प्रभाव मैच पर नहीं पड़ा। वैसे कुल मिलाकर श्रेयस अय्यर की वापसी इस पूरी सीरीज में ही भारत के लिए फायदे का सौदा कभी साबित नहीं हुई। उनके चलते सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाज को रैंक टर्नर पर एक मैच में मिली विफलता के बाद बाहर बैठा दिया गया।

अय्यर की चोट ने ट्विटर पर कुछ रिएक्शन को भी जन्म दिया है जो इस प्रकार रहे-

अय्यर की जगह पर सूर्यकुमार बैटिंग नहीं कर सकते हैं क्योंकि ये कंकसन चोट नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+