IND vs AUS: बेथ मूनी का कैच पकड़ते ही शेफाली वर्मा ने दी गाली? देखने लायक था अग्रेशन
ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान शेफाली वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो में शेफाली वर्मा बेथ मूनी का कैच पकड़ने के बाद अपशब्द कहती हुईं नजर आ रही हैं।

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है। कंगारू टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। हेली और बेथ मूनी ने अपनी टीम को एक अच्छी शुरुआत प्रदान की। दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट केलिए 52 रन की साझेदारी हुई। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 173 रन का लक्ष्य दिया है। मूनी और हेली के बीच हुई पार्टनरशिप के दौरान दोनों ही खिलाड़ियों को 1-1 जीवनदान मिला। बेथ मूनी ने उस जीवनदान का फायदा उठाते हुए 37 गेंदों में 54 रन की एक विस्फोटक पारी खेल डाली। अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया। हालांकि उनकी यह पारी ज्यादा लंबी नहीं चली और शिखा पांडे ने उन्हें पवेलियन भेजने का काम किया। शेफाली वर्मा ने ही बेथ मूनी का शानदार कैच पकड़ा।
पहले शेफाली ने बेथ मूनी को छोड़ा कैच
आपको बता दें कि शेफाली वर्मा ने ही बेथ मूनी का 2 ओवर पहले एक आसान सा कैच लॉन्ग ऑन पर छोड़ा था। राधा यादव ने बेथ मूनी को एक फ्लाइटेड गेंद डाली थी, जिस पर मूनी ने लॉन्ग ऑन पर शॉट खेला। शेफाली वर्मा लॉन्ग ऑन पर फील्डिंग कर रही थीं, गेंद आसानी से उनके हाथों तक चली गई थी, लेकिन शेफाली वो कैच नहीं पकड़ पाईं और कैच टपकाने के साथ-साथ उन्होंने चौका भी दे दिया था। शेफाली की इस फील्डिंग से हर कोई निराश हुआ, लेकिन मूनी का विकेट ज्यादा लंबा नहीं टल सका।
शेफाली ने दी गाली!
शेफाली वर्मा के हाथों बेथ मूनी का कैच 10वें ओवर में छूटा था और 12वें ओवर की चौथी गेंद पर ही शिखा पांडे की गेंद पर बेथ मूनी आउट हो गईं। इस बार पॉइंट पर शेफाली ने ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का कैच पकड़ लिया। बेथ मूनी का जब कैच ड्रॉप हुआ था तो उस वक्त वो 32 पर बल्लेबाजी कर रही थीं। बाद में उन्होंने हाफ सेंचुरी भी पूरी की। शेफाली को यह कैच छोड़ना बहुत ही ज्यादा चुभा होगा और उनका यह एक्सप्रेशन दोबारा कैच पकड़ने के बाद दिखा। दरअसल, मूनी का कैच पकड़ने के बाद शेफाली ने जबरदस्त अग्रेशन दिखाया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर लग रहा है कि शेफाली ने बेथ मूनी को अपशब्द भी कहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications