ICC टूर्नामेंट्स के सेमीफाइनल में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए हैं इतने मैच, जानें किसका पलड़ा रहा भारी
IND vs AUS Semifinal Record: मंगलवार, 4 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने को तैयार है। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ने ही चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक कमाल का प्रदर्शन करने में सफल रही है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की कोशिश सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में एंट्री करने की होगी।
भारत ने जीते शुरुआती तीनों मैच (IND vs AUS Semifinal Record)
भारत ने अपने सभी ग्रुप ए मैचों में जीत के दम पर सेमीफाइनल में जगह बनाई। ग्रुप स्टेज में भारत ने बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराकर छह अंकों के साथ टॉप का स्थान हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले कुछ वर्षों में भारत को कई प्रमुख आईसीसी टूर्नामेंटों में हराया है और हाल ही में अहमदाबाद में हुए वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा था भारत का सपना
यही कारण है कि फैंस कभी नहीं चाहते थे कि भारत मौजूदा टूर्नामेंट में अपने किसी भी नॉकआउट मैच में विश्व चैंपियन का सामना करें। 19 नवंबर, 2023, वह तारीख है जिसे भारतीय क्रिकेट फैंस अभी भी भूल नहीं पाए हैं क्योंकि उन्हें अभी भी याद है कि कैसे पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खचाखच भरे नरेंद्र मोदी स्टेडियम को शांत कर दिया था। उन्होंने टूर्नामेंट में भारत के 10 मैचों के जीत के सिलसिले को समाप्त कर दिया और खिताब भी छीन लिया।
आईसीसी इवेंट सेमीफाइनल में ऐसा है रिकॉर्ड
साल 2007 टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना भारत से सेमीफाइनल में हुआ था। भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विेकेट पर 188 रन बनाए थे। जवाब में 189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने इस मुकाबले को अपने नाम किया। इसके अलावा 2011 के क्वाटर फाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से पटखनी दी थी।
साल 2015 में मिली थी हार
भारत और ऑस्ट्रेलिया की आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में दूसरी भिड़ंत साल 2015 में हुए वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हुई थी। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में 50 ओवर में 7 विकेट पर 328 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 233 रन ही बना सकी थी।
ICC ODI विश्व कप (14 मैच): भारत - 5, ऑस्ट्रेलिया - 9
ICC T20 विश्व कप (6 मैच): भारत - 4, ऑस्ट्रेलिया - 2
ICC चैंपियंस ट्रॉफी (4 मैच): भारत - 1, ऑस्ट्रेलिया - 2












Click it and Unblock the Notifications