अपने बल्ले का तूफान, कर गया रोहित को भी हैरान, DK की फिनिशिंग से भी खुश नजर आए कप्तान

नागपुर, 24 सितंबर: भारत और इंग्लैंड के बीच हुए दूसरे T20 मैच में टीम इंडिया ने वापसी करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की है। यह मैच गीली आउटफील्ड के चलते 8 ओवर का हो गया था जहां ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए थे। आरोन फिंच 15 गेंद पर 31 रन बनाने में नाबाद रहे कामयाब रहे तो वही विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने 20 गेंद पर नाबाद 43 रनों की पारी खेली। मैथ्यू वेड ने पिछले मैच में भी जीत हासिल करने में अहम भूमिका अदा की थी और इस बार भी उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी।

रोहित ने 20 गेंद पर 46 रनों की तूफानी पारी खेली

रोहित ने 20 गेंद पर 46 रनों की तूफानी पारी खेली

भारतीय गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई लेकिन और उन्होंने 1 विकेट भी लिया लेकिन मैच छोटा होने के चलते वे भी दो ओवर में 23 रन दे गए।

दूसरी और हर्षल पटेल की खराब फॉर्म इस मैच में भी जारी रही और उन्होंने 2 ओवर में 32 रन दिए। हालांकि अक्षर पटेल लगातार बेहतरीन बॉलिंग करने में कामयाब रहे और इस बार भी उन्होंने 2 ओवर में 13 रन देकर दो विकेट लिए हैं। इसके जवाब में भारत ने 7.2 ओवर में 4 विकेट खोकर यह मुकाबला जीत लिया जिसमें रोहित शर्मा मैन ऑफ द मैच साबित हुए। रोहित ने 20 गेंद पर 46 रनों की तूफानी पारी खेली। इस मैच में दिनेश कार्तिक ने भी 2 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाकर 10 रन बनाए।

अपनी बैटिंग से खुद हैरान है

अपनी बैटिंग से खुद हैरान है

रोहित शर्मा भी अपनी बैटिंग से खुद हैरान है और उन्होंने मैच के बाद कहा है कि उन्होंने इस तरह से हिट करने की उम्मीद नहीं की थी। रोहित कहते हैं पिछले आठ से नौ महीनों में मैं ऐसा खेल रहा हूं। आप इतने छोटे मुकाबले में कोई प्लान नहीं बना सकते हैं। रोहित ने हर्षल पटेल का बचाव किया है और गेंदबाजों की तारीफ की है। उनका कहना है कि बाद में ओस आ गई थी जिसके चलते हर्षल पटेल ने कुछ फुलटॉस गेंद फेंकी।

अक्षर पटेल किसी भी स्टेज में बॉलिंग कर सकते हैं

अक्षर पटेल किसी भी स्टेज में बॉलिंग कर सकते हैं

रोहित ने बुमराह के बारे में भी कहा कि उन्होंने हमें अहम विकेट लेकर दिया है। वे कुछ महीनों बाद लौटे हैं कमर की चोट इतनी आसान नहीं होती है। रोहित का मानना है कि अक्षर पटेल किसी भी स्टेज में बॉलिंग कर सकते हैं जिसके चलते अलग-अलग हालातों में उनको इस्तेमाल करने की छूट मिल जाती है। रोहित अक्षर पटेल को पावर प्ले में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वे कहते हैं कि ऐसा करने से मिडिल ओवर में तेज गेंदबाजों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। रोहित ने दिनेश कार्तिक के योगदान पर भी खुशी जाहिर की है।

 पंत को कार्तिक से ऊपर उतारने की सोच थी

पंत को कार्तिक से ऊपर उतारने की सोच थी

रोहित कहते हैं कि उन्होंने ऋषभ पंत को कार्तिक से ऊपर उतारने की सोची थी लेकिन फिर उनके दिमाग में एक विचार आया कि शायद डेनियल्स सम्स ऑफ कटर गेंदबाजी कर सकते हैं तो दिनेश कार्तिक को भेजा जाए। और उसके बाद दिनेश कार्तिक ने अपना रोल अदा कर दिया।

कार्तिक ने रोहित शर्मा की बैटिंग की सराहना की

कार्तिक ने रोहित शर्मा की बैटिंग की सराहना की

वहीं, दिनेश कार्तिक ने रोहित शर्मा की बैटिंग की सराहना की है और अक्षर पटेल की गेंदबाजी को काबिले तारीफ बताया है। दिनेश कार्तिक मानते हैं कि अब जीत की लय को आगे बढ़ाना होगा क्योंकि 1-1 से सीरीज में वापसी हो चुकी है। आप कुछ अहम अहम मुकाबलों में प्रदर्शन करना चाहते हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+