रोहित शर्मा के DRS लेने के इस अंदाज के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पाए मोहम्मद शमी- VIDEO

WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान रोहित शर्मा ने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर मार्नस लाबुशेन के खिलाफ इस अंदाज में डीआरएस लिया कि मोहम्मद शमी भी हंसे बिना खुद को रोक नहीं पाए।

IND vs AUS: Rohit Sharma

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) का पहला दिन ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के नाम रहा जब उन्होंने टॉस हारने के बाद स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड की खूबसूरत बैटिंग के चलते पहले दिन स्टंप तक 3 विकेट के नुकसान पर 327 रन बना लिए।

इस मैच के पहले सेशन में भारतीय गेंदबाजों ने काफी जोर लगाया और यह वह पल था जब भारतीय टीम मुकाबले में काफी बेहतर दिखाई दे रही थी। इसी दौरान एक ऐसा नजारा भी देखने को मिला जिसने कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की हरकत पर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को हंसने के लिए मजबूर कर दिया।

रोहित अपने मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर हैं और वे कई बार सुस्ती में ऐसे काम कर जाते हैं जो उन लोगों को हंसाने और गुदगुदाने का काम करते हैं। ऐसा ही मौका इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजी के 18वें ओवर के दौरान आया जब शार्दुल ठाकुर ने मार्नस लाबुशेन के खिलाफ गेंदबाजी की और रोहित ने एलबीडब्ल्यू की अपील को डीआरएस के लिए रेफर करने के लिए अपने पीठ के पीछे रेफरल का सिग्नल दिखाया।

मोहम्मद शमी ने रोहित को जैसे ही डीआरएस लेने के लिए पीठ के पीछे से सिग्नल देते हुए देखा तो वे खुद को हंसे बिना नहीं रोक पाए। हालांकि यह फैसला भारत के पक्ष में नहीं गया, लेकिन इसका जो वीडियो वायरल हो रहा है उसको आप यहां पर देख सकते हैं।

वैसे इस मैच में रोहित शर्मा की इस बात को लेकर आलोचना हो रही है कि उन्होंने रविचंद्रन अश्विन को नहीं खिलाया और टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने के फैसले पर भी कुछ लोगों ने उंगली उठाई है। भारतीय टीम को बचे हुए दिनों में अपने आप को वापसी करानी होगी, वरना यह मुकाबला तेजी से उनके हाथ से फिसल भी सकता है। जहां तक ऑस्ट्रेलियाई टीम की बात है तो हेड 150 और स्टीव स्मिथ 100 रनों की ओर बढ़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+