IND vs AUS: रोहित सिडनी टेस्ट से बाहर, आउट ऑफ फॉर्म तो कोहली, गिल, पंत और सिराज भी, सज़ा सिर्फ रोहित को क्यों?
IND vs AUS: सिडनी टेस्ट में जिसका अनुमान थम, वही देखने को मिला। भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए। उनकी जगह शुभमन गिल को टीम में शामिल किया गया। हालांकि इसका भी कोई खास फायदा नहीं हुआ। रोहित शर्मा लगातार खराब फॉर्म की वजह से बाहर हो गए।
टॉस करने के लिए आए जसप्रीत बुमराह ने रोहित शर्मा को लेकर अपडेट दिया और कहा कि रोहित शर्मा ने इस टेस्ट में रेस्ट देने के लिए खुद को बाहर रखा है। यह दर्शाता है कि टीम में कितनी एकता है।

टीम इंडिया में नहीं कुछ भी सही
हालांकि रेस्ट देना तो एक बहाना नजर आता है। मेलबर्न टेस्ट के बाद भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में काफी कुछ घटित हुआ है। कुछ चीजें मीडिया रिपोर्ट्स में बाहर भी आ गई थीं। रोहित शर्मा को कप्तान होने के बाद बाहर कर दिया गया लेकिन कई अन्य प्लेयर्स भी आउट ऑफ़ फॉर्म हैं।
कोहली भी तो आउट ऑफ़ फॉर्म हैं
कोहली सहित अन्य प्लेयर्स का क्या?
कोहली ने पर्थ टेस्ट में शतक जमाया था। उसके बाद तो वह भी फ्लॉप ही रहे हैं। यही स्थिति मोहम्मद सिराज की है। ये दोनों मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स से उलझते हुए ही नजर आए हैं। कोहली को भी प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता था। गाज सिर्फ रोहित पर ही गिरी है। उनके अलावा ऋषभ पंत का खेल भी बेहद खराब रहा है। टीम को जरूरत के समय वह खराब शॉट खेलकर आउट होते रहे हैं। उनको बाहर करने पर जुरेल टीम में लाये जा सकते थे।
कोहली रहे हैं लगातार फ्लॉप
कोहली तो पिछले पांच सालों से अपना प्रदर्शन नहीं सुधार पा रहे हैं, उनका टेस्ट औसत जडेजा से भी कम है। इन पांच सालों में कोहली के बल्ले से 3 शतकीय पारियां आई है। इस प्रदर्शन के आधार पर तो उनको बहुत पहले टीम से ड्रॉप कर दिया जाना था। 31 के औसत से रन बनाने वाला खिलाड़ी इतने लम्बे समय तक टीम में बना रहा, यह अजीब बात है।
रोहित का टेस्ट करियर खत्म?
पिछली दस टेस्ट पारियों को देखा जाए, तो रोहित शर्मा को टेस्ट टीम में अब नहीं होना चाहिए। उनका औसत 11 का रहा है। भारत में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम को हार मिली और ऑस्ट्रेलिया में दो टेस्ट हारने के बाद WTC फाइनल से टीम बाहर होने के कगार पर है। वह वनडे के अच्छे बल्लेबाज हैं और उसमें आगामी चैम्पियंस ट्रॉफी अहम है।
वही ढ़ाक के तीन पात
सिडनी टेस्ट में बदलाव का कोई असर नहीं हुआ। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर खेलते हुए लंच तक तीन विकेट गंवा दिए। यशस्वी जायसवाल 10 और केएल राहुल 4 रन बनाकर आउट हुए। गिल ने 20 रन बनाए और पहले सेशन की अंतिम गेंद पर आउट हुए, इससे भारत का स्कोर 57/3 हो गया।












Click it and Unblock the Notifications