IND vs AUS Final: रोहित शर्मा ने बनाया छक्कों का एक और रिकॉर्ड, क्रिस गेल का कीर्तिमान हुआ ध्वस्त

IND vs AUS, Rohit Sharma: वर्ल्ड कप के दौरान रोहित शर्मा की बल्लेबाजी अलग लेवल की रही है। रोहित शर्मा ने अपनी भूमिका के अनुसार ही बैटिंग की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में भी उनके बल्ले से रन आए। वह तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 47 रन के स्कोर पर आउट हो गए।

रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान हेजलवुड को निशाना बनाया। वह मैक्सवेल की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। पावरप्ले के दौरान रोहित के बल्ले से रन आते हैं और छक्के भी होते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में क्रिस गेल का एक और रिकॉर्ड तोड़ा।

rohit sharma

एक विपक्षी टीम के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का कीर्तिमान क्रिस गेल के नाम था। रोहित शर्मा ने गेल को अब पीछे छोड़ दिया है। गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में कुल 85 छक्के जमाए थे। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जमाए हैं। वह कंगारुओं के विरुद्ध 86 छक्के जमाने में सफल रहे हैं।

रोहित ने क्रीज पर आने के बाद तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और कंगारू गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। वह अपनी पारी के दौरान 3 छक्के और 4 चौके जड़कर आउट हुए। रोहित ने 31 गेंदों का सामना करते हुए 47 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

रोहित के अलावा उनके जोड़ीदार ओपनर गिल आज फ्लॉप हो गए। दबाव वाले इस फाइनल मुकाबले में गिल सस्ते में आउट हुए। वह महज 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके अलावा श्रेयस अय्यर का बल्ला भी खामोश रहा। अय्यर भी 4 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।

मुश्किल स्थिति से टीम को बाहर निकालने का जिम्मा विराट कोहली और केएल राहुल ने लिया। दोनों ने मिलकर अर्धशतकीय भागीदारी की। कोहली ने एक बार फिर से बेहतरीन अर्धशतक जड़ा। वह कमिंस की गेंद पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से प्लेडऑन तरीके से आउट हो गए। कोहली ने 54 रनों की पारी खेली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+