रिकी पोंटिंग ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी, जडेजा के चलते बढ़ने जा रही हैं ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें

टेस्ट सीरीज से पहले ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग यह जानते थे कि रवींद्र ने जब घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट्र की टीम के लिए इतनी जबरदस्त वापसी की थी तभी ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किल चीजें शुरू हो गई थी।

 Ravindra Jadeja

IND vs AUS Ravindra Jadeja: ऑस्ट्रेलिया की टीम रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी से निजात पाने में असफल रही और उन्होंने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का पहला मुकाबला बहुत बुरी तरह से हरा। रवींद्र को पहली और अश्विन को दूसरी पारी में 5 विकेट मिले। अश्विन ने मुश्किल समय में बल्लेबाजी में योगदान दिया तो वही जडेजा ने भी शानदार 70 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच भी बने।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया मीडिया की ओर से नागपुर के वीसीए स्टेडियम की पिच को छेड़छाड़ वाली बताया गया था और उन्होंने अश्विन के एक डुप्लीकेट को भी हायर किया था लेकिन यह सब पैतरे बाजी काम नहीं आई। रवींद्र जडेजा की वापसी भी आस्ट्रेलिया पर बहुत भारी पड़ी जिन्होंने पूरे मैच में 8 विकेट चटकाने के अलावा 70 रनों की यादगार पारी भी खेली और मजेदार बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग यह जानते थे कि रवींद्र ने जब घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट्र की टीम के लिए वापसी की थी तभी ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किल चीजें शुरू हो गई थी।

जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ दूसरी पारी में 7 विकेट हासिल किए थे और पोंटिंग ने कहा था की जड्डू ऑस्ट्रेलिया की टीम को मुश्किल समय देने वाले हैं। रिकी ने आईसीसी रिव्यू पर बात करते हुए अपनी उस बात को याद किया और कहा कि मैंने जडेजा का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वापसी करते देखा था और उन्होंने 11 के आसपास विकेट लिए थे और मैं जानता था कि अब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए मुश्किल होने वाली है।

पंटर ने यह भी बताया कि एक गेंदबाज के तौर पर जडेजा का सामना करना कितना मुश्किल है क्योंकि वे स्टंप की लाइन में गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने कहा, जडेजा स्टंप लाइन पर सीधे हाथ के बल्लेबाजों को बॉल फेंकते हैं जो टर्न होती हैं या सीधी निकल जाती हैं। जैसे हमने देखा कि स्टीव स्मिथ कैसे आउट हुए। उनकी गेंद एक ही तरह की होती हैं।

पोंटिग ने भविष्यवाणी की जडेजा इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट ले सकते हैं लेकिन मेहमान बल्लेबाजों के लिए मुश्किल है यह भी है कि उनको रविचंद्रन अश्विन से भी टक्कर मिलने वाली है जो चौथी पारी में बहुत ही घातक साबित होते हैं और उन्होंने नागपुर में भी बड़ी आसानी से 5 विकेट लिए थे।

Recommended Video

    WPL 2023: WPL के ऑक्शन में है कितने खिलाड़ी, कितने बजे और कहां देखें फ्री में | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+