IND vs AUS: रविन्द्र जडेजा और बारिश ने फेरा ऑस्ट्रेलिया के इरादों पर पानी, ब्रिस्बेन टेस्ट ड्रॉ की तरफ अग्रसर

IND vs AUS: ब्रिस्बेन टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को निराशा हाथ लगी है। मैच के चौथे दिन कई बार आई बारिश ने काम खराब कर दिया। उधर टीम इंडिया के लिए रविन्द्र जडेजा ने अपना काम किया। उनसे पहले केएल राहुल के बल्ले से रन आए। जडेजा ने काफी समय बाद अर्धशतक जमाया।

पिछली दस पारियों से अपनी बैटिंग में संघर्ष कर रहे जडेजा ने आज अर्धशतक जमा दिया। भारत की डूबती पारी को बचाने का काम जडेजा ने किया। उन्होंने क्रीज पर टिककर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का सामना किया और अर्धशतक जमाया।

ind vs aus

पिछली दस पारियों में जडेजा के बल्ले से यह दूसरा अर्धशतक आया है। पिछली बार उनके 86 रन बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में आए थे। उस समय टीम इंडिया चेन्नई में खेल रही थी। इसके बाद 9 पारियों में फ्लॉप रहने वाले जडेजा ने आज फिफ्टी जड़ी है।

हालांकि भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए 246 रनों की दरकार है। ऑस्ट्रेलिया की राह में बारिश एक बड़ा रोड़ा बन गई है। तीसरे दिन भी बारिश का खलल देखने को मिला था। अब चौथे दिन भी स्थिति कुछ ऐसी ही रही है। टीम इंडिया को इस मैच में बारिश ने बचाया है।

ब्रिस्बेन टेस्ट अब ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है क्योंकि पांचवें दिन भी बारिश होनी है। हालांकि चौथे दिन का खेल 180/6 के स्कोर पर रुक गया। जडेजा 52 रन और नितीश रेड्डी 9 रन के निजी स्कोर पर खड़े थे। केएल राहुल के 84 रन भी इस मैच में काफी अहम रहे हैं।

आज के दिन में खेल में रोहित शर्मा 10 के निजी स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद केएल राहुल ने धाकड़ अर्धशतक जड़ा। उन्होंने जडेजा के साथ मिलकर एक बेहतरीन अर्धशतकीय भागीदारी की। राहुल शतक से चूक गए और 84 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। बारिश से कई बार खेल में बाधा देखने को मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+