टेस्ट में विराट की फॉर्म का इंतजार बढ़ा, शास्त्री ने की तकनीक और आउट होने के तरीके पर बात
कोहली ने आउट होने से पहले शॉर्ट फाइन लेग पर स्वीप शॉट लगाया और फिर चार रन के लिए आत्मविश्वास से भरी स्ट्रेट ड्राइव लगाई थी लेकिन लंच के बाद पहली ही गेंद पर टॉड मर्फी पर आउट हो गए।

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली से जो फॉर्म वापसी की उम्मीद थी वह सफेद गेंद क्रिकेट में पूरी हो चुकी है। लेकिन लाल गेंद क्रिकेट में वही हाल जारी है जिसके आदी भारतीय फैंस पिछले तीन साल से हैं। 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम टेस्ट शतक लगाने के बाद कोहली एक और पारी में तब फ्लॉप हो गए जब वे नागपुर टेस्ट की पहली पारी में दूसरे दिन लंच के बाद 12 रन बनाकर डेब्यूटेंट टॉड मर्फी के शिकार हो गए। पिच निश्चित तौर पर मुश्किल थी जो अगली पारी में और भी चुनौतीपूर्ण होने जा रही है। ऐसे में शायद कोहली के टेस्ट शतक के सूखे के लिए इंतजार करना पड़ सकता है लेकिन सवाल ये है क्या रेड बॉल क्रिकेट में विराट की तकनीक में कोई गड़बड़ आई है?
इस पर भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन विराट कोहली के आउट होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था और किसी को ऑफ स्पिनरों के खिलाफ आउट होने और विराट की तकनीक के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। कोहली लंच के बाद पहली ही गेंद पर टॉड मर्फी पर आउट हुए। कोहली ने आउट होने से पहले शॉर्ट फाइन लेग पर स्वीप शॉट लगाया और फिर चार रन के लिए आत्मविश्वास से भरी स्ट्रेट ड्राइव लगाई थी।
भारत के पूर्व हेड कोच ने चायकाल के ब्रेक के बाद बताया, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है। ये लेग साइड के नीचे फंस गया। मेरा मतलब है कि 50 पारियों में एक बार वह इस तरह से आउट होगा। तकनीक या ऑफ स्पिनर द्वारा उसे आउट करने की बात का कोई तुक नही है। वह सब भूल जाओ। वह आउट है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिहाज से यह सही बात थी क्योंकि उन्हें विकेट चाहिए था।"
मर्फी की गेंद लेग स्टंप के इर्द-गिर्द पिच होने होकर टर्न हो गई जिस पर कोहली फ्लिक शॉट के लिए गए और इसे सीधे ऑस्ट्रेलियाई कीपर एलेक्स केरी ने पकड़ लिया। इस तरह से कोहली की 26 गेंदों में 12 रन की पारी का अंत हो गया। इस मैच में वैसे कई बल्लेबाज असफल रहे लेकिन रोहित ने शानदार 120 रन बनाए और फिर रवींद्र जडेजा ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया। इसके अलावा अक्षर पटेल ने भी जडेजा के साथ मिलकर बढ़िया साझेदारी करके भारत का स्कोर 300 पार कर दिया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications