IND vs AUS: रवि शास्त्री, मैथ्यू हेडन ने की टीम इंडिया की खिंचाई, अहमदाबाद में दहाड़ के साथ उतरेगा ऑस्ट्रेलिया
IND vs AUS: रवि शास्त्री का कहना है भारत को जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास के साथ इंटेनसिटी में कमी इंदौर टेस्ट में ले डूबी। मैथ्यू हेडन का भी कहना है कि भारतीय बल्लेबाज टीम से ज्यादा अपने शॉट्स के लिए खेल रहे थे।

भारत को जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास के साथ इंटेनसिटी में कमी इंदौर टेस्ट (Indore Test) में ले डूबी। रवि शास्त्री (Ravi Shastri) का कहना है अब 9 मार्च को अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया की टीम कहीं अधिक दहाड़ के साथ उतरेगी। खास बात ये है कि सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने भारत की तुलना में बहुत खराब खेल नहीं दिखाया है। दिल्ली टेस्ट दूसरे दिन कंगारूओ के पक्ष में झुका हुआ था लेकिन तीसरे दिन के कोलेप्स ने उनका बेड़ागर्क कर दिया। इंदौर में तो भारत अपने ही खोदे गड्डे में गिर गया।
ये पिच इस सीरीज की सबसे मुश्किल थी जिस पर भारत दोनों पारियों में बैटिग करने में तमाशा दिखाता रहा। गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा ने पहले दिन चार विकेट लिए लेकिन फिर पूरे मैच में गेंद और बल्ले दोनों से फेल साबित हुए। यही हाल अश्विन का कहा जिन्होंने अपने दम पर कुछ नहीं किया लेकिन दूसरे दिन उमेश यादव की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया के कोलेप्स में साइड रोल निभाया। जबकि नाथन लियोन अपना गेंदबाजी रोल नागपुर टेस्ट की पहली पारी के भयानक प्रदर्शन के बाद पूरी शिद्दत से निभा रहे हैं।
पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का कहना है कि मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती दो टेस्ट में आसानी से हराने के बाद हल्के में ले लिया था। शास्त्री यहां पिच की बजाए टीम की सोच का दोष ज्यादा मानते हैं। उनका कहना है कि टीम ने हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने पहली पारी का हवाला देते हुए कहा कि उतावलापन दिखाकर शॉट्स लगाए गए और अपनी घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाने की जल्दबाजी दिखाई गई। मैथ्यू हेडन का भी कहना है कि भारतीय बल्लेबाज टीम से ज्यादा अपने शॉट्स के लिए खेल रहे थे।
उन्होंने आगे कहा कि भारत ने विनिंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ की। केएल राहुल को ड्रॉप कर दिया गया। खिलाड़ी अपने स्पॉट के लिए खेल रहे हैं और जो मौके उनको मिलते हैं तब अलग ही माइंडसेट बन जाता है। ये ट्रेविस हेड के लिए भी कहा जा सकता है। वह पहले टेस्ट से बाहर कर दिए गए लेकिन दूसरे में उन्होंने साबित किया कि वे आक्रामक खिलाड़ी हैं जिसके लिए ऑस्ट्रेलिया जाना जाता है। बता दें कि हेड ने इंदौर में तीसरे दिन ताबड़तोड़ रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया की जीत एकतरफा कर दी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications