बेबाक रवि शास्त्री का दबंग अंदाज, जडेजा पर गेंद से छेड़छाड़ का आरोप लगाने वालों को दिया ऐसा जवाब

रवि शास्त्री ने लगाई झाड़, गेंद से छेड़छाड़ का आरोप लगाने वालों को मिला बेबाक जवाब। टेस्ट मैच के दूसरे दिन क्या बोले भारत के पूर्व हेड कोच

Ravi Shastri

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज में पिच को लेकर उठा विवाद पहले से अपेक्षित था। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया जैसी टूरिंग टीमें यहां की टर्निंग पिचों से डरती आई हैं और इसके लिए भारतीय क्रिकेट की आलोचना करने से चूकते भी नहीं। असली काम करता है उनका मीडिया और वहां के पूर्व क्रिकेटर जो पिच के खिलाफ माहौल बनाते हैं। ऐसे में टीम को बिना कुछ बोले ही वो सब बातें कहने का मौका मिल जाता हैं जो उनके दिल में होती हैं। जब पिच के खौफ को ऑस्ट्रेलिया के कोच मैकडॉनल्ड ने ही नकार दिया तो पूर्व क्रिकेटरों ने गेंद पर सवाल खड़े कर दिए।

जडेजा के एक वीडियो को उजागर किया

जडेजा के एक वीडियो को उजागर किया

कुल मिलाकर भारत में अगर विपक्षी टीमों का बुरा हाल हो रहा है तो इसका क्रेडिट टीम इंडिया के अपने घर में मजबूत होने के बजाए बाहरी हालातों को देने की प्रवृत्ति रहती है। ऐसे में जब हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने पांच महीने की चोट के बाद 5 विकेट लेकर क्रिकेट में शानदार वापसी की तो बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला के शुरुआती टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 177 रनों पर समेट दिया। उसके बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडियाई प्लेटफॉर्म ने मैच के दौरान मोहम्मद सिराज और जडेजा के एक वीडियो को उजागर किया और इसको 'संदिग्ध' बताया। मामले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी भारत के इरादों की आलोचना करते हुए सोशल मीडिया पर हंगामा कर दिया।

जैसे गेंद से छेड़छाड़ की गई

जैसे गेंद से छेड़छाड़ की गई

जताने की कोशिश की गई जैसे गेंद से छेड़छाड़ की गई है ताकि अधिक टर्न मिले। यह घटना तब हुई जब कंगारू पांच विकेट पर 120 पर सिमट गए। जडेजा, तब तक, पहले ही तीन विकेट ले चुके थे। इस दौरान जडेजा को अपने दाहिने हाथ से सिराज की हथेली से कुछ पदार्थ निकालर अपने गेंदबाजी हाथ की अंगुली पर रगड़ते देखा गया। फुटेज में कहीं भी जडेजा को गेंद पर कोई पदार्थ लगाते हुए नहीं देखा गया जैसा की ऑस्ट्रेलिया मीडिया द्वारा बताने की कोशिश की गई। काफी चर्चित ऑस्ट्रेलियाई मीडिया आउटलेट FOX क्रिकेट ने ट्विटर पर इस घटना हाइलाइट किया और कैप्शन दिया, "ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहले टेस्ट की पहली पारी के दौरान एक संदिग्ध चीज दिखने के बाद एक बहस छिड़ गई है।"

सभी बातों को बंद कर दिया

सभी बातों को बंद कर दिया

ऐसे में बेबाक बोलने के लिए चर्चित भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सिराज-जडेजा की घटना के पीछे की सच्चाई का खुलासा करते हुए इसके चारों ओर सभी बातों को बंद कर दिया। क्योंकि फॉक्स क्रिकेट को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन और पूर्व इंग्लिश कप्तान वॉन का साथ मिला जिन्होंने ट्वीट करके जडेजा की मंशा पर सवाल खड़े किए थे। शास्त्री ने यह खुलासा करते हुए ऐसे मीडिया प्लेटफॉर्म और पूर्व क्रिकेटरों को झाड़ पिलाई कि जडेजा अपनी अंगुली पर मरहम लगा रहे थे।

गेंद बिना कुछ लगाए ही टर्न करेगी

गेंद बिना कुछ लगाए ही टर्न करेगी

उन्होंने दूसरे दिन मैच के पहले कहा, "मैंने इसके बारे में ज्यादा नहीं सुना है। मेरे दो सवाल हैं। क्या ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से कोई समस्या थी? जवाब था 'नहीं'। क्या मैच रेफरी ने कोई काम किया? रेफरी को इसके बारे में बताया, उसने सब कुछ साफ कर दिया, बात खत्म हो गई। हम किसी और की चर्चा क्यों कर रहे हैं? और सच कहूं तो मलहम एक रिलीवर के तौर होता है। मैच रैफरी को कोई फैसला या एक्शन लेना होता तो वह लेता। वैसे, इस ट्रैक पर आपको किसी चीज की जरूरत नहीं है, गेंद बिना कुछ लगाए ही टर्न करेगी।'

Recommended Video

    IND vs AUS: Ravindra Jadeja ने नहीं की थी Ball Tempering, Pain Relief कर रहे थे Use | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+