Ind vs Aus: शमी-सिराज के बाद कृष्णा ने भी बिखेरी चमक, एक ही ओवर में झटके दो विकेट, देखें वीडियो
Ind vs Aus Prasidh Krishna: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे में भारतीय बल्लेबाजों ने चौके-छक्कों की बारिश कर दी। भारत ने जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया के सामने 400 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। शुभमन गिल ने एक बार फिर टीम के लिए जबरदस्त परफॉर्मेंस किया। उन्होंने इस साल अपने वनडे करियर में पांचवां शतक लगाया है। वह ऐसा कर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
प्रसिद्ध कृष्णा ने झटके दो विकेट: 400 रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत खराब रही। प्रसिद्ध कृष्णा ने ओवर की दूसरी गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट को थर्ड मैन पर अश्विन के हाथों कैच कराया। वह आठ गेंदों में नौ रन बना सके। इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने कप्तान स्टीव स्मिथ को भी पवेलियन भेजने का काम किया। स्टीव स्मिथ का बेहतरीन कैच स्लीप में शुभमन गिल ने पकड़ने का काम किया।

शमी-सिराज के बाद कृष्णा का जलवा: पिछले कुछ दिनों से भारतीय तेज गेंदबाज लगातार टीम के लिए दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मोहम्मद सिराज ने एशिया कप के फाइनल में छह विकेट चटकाए थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में मोहम्मद शमी ने पांच विकेट अपने नाम किया। वहीं दूसरे मैच में अब प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीतने का काम किया है।
भारत ने बनाए 399 रन: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पांच विकेट खोकर 399 रन बनाने का काम किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में भारत का यह सर्वाधिक स्कोर है। भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उच्चतम स्कोर 383 रन था, जो साल 2013 में बेंग्लुरु में भारत ने बनाने का काम किया है। भारत के लिए शुभमन गिल ने 97 गेंदों में 104 रन, श्रेयस अय्यर ने 90 गेंदों में 105 रन और कप्तान केएल राहुल ने 38 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। इसके अलावा सूर्य़कुमार यादव ने भी टीम के लिए अंत के ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। सूर्यकुमार ने 37 गेंदों में छह चौके और छह छक्के की मदद से 72 रन की नाबाद पारी खेली।
Prasidh Krishna gets Steve Smith for a golden duck.
- What a moment...!!!!pic.twitter.com/EnpE816FjV
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 24, 2023












Click it and Unblock the Notifications