'हमें हल्के में ना लें, हम यहां जीतने आए हैं', भारत के खिलाफ मैच से पहले पैट कमिंस ने भरी हुंकार

मंगलवार से मोहाली में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी तैयार हैं। दोनों ही टीमों के लिए वर्ल्ड कप से पहले यह सीरीज तैयारियों का आखिरी मौका होगा।

नई दिल्ली, 19 सितंबर। मंगलवार से मोहाली में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी तैयार हैं। दोनों ही टीमों के लिए वर्ल्ड कप से पहले यह सीरीज तैयारियों का आखिरी मौका होगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम को वर्ल्ड कप का फायदा उनके सरजमीं पर होने के कारण मिल सकता है। वहीं भारत में आकर भी ऑस्ट्रेलियाई टीम का फोकस भारत के खिलाफ सीरीज जीतने पर होगी।

Recommended Video

    IND vs AUS: India को Australia के Pat Cummins का Challenge | वनइंडिया हिन्दी *Cricket

    पैट कमिंस ने कही ये बड़ी बात

    पैट कमिंस ने कही ये बड़ी बात

    ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा बयान दिया है। कमिंस ने भारतीय खिलाड़ियों को चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी टीम को हल्के में ना लें, हम यहां जीत के इरादे से आए हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के कुछ बड़े खिलाड़ी इस सीरीज में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। वर्ल्ड कप से पहले इन खिलाड़ियों को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आराम देने का फैसला किया था।

    वॉर्नर सहित ये खिलाड़ी नहीं हैं टीम में

    वॉर्नर सहित ये खिलाड़ी नहीं हैं टीम में

    अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर, मिच मार्श, मार्कस स्टोइनिस और मिशेल स्टार्क जैसे बड़े खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं है। कमिंस ने मैच से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारी टीम में भले ही कुछ खिलाड़ी ना हों, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि हम कमजोर टीम हैं, हमारा इरादा यहां सीरीज जीतकर वापस जाने का है।

    भारत के खिलाफ खेलने को बेताब कमिंस

    भारत के खिलाफ खेलने को बेताब कमिंस

    कमिंस ने जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की हालिया घरेलू सीरीज में हिस्सा नहीं लिया था। लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट हैं और भारत के खिलाफ अपना दमखम दिखाने को बेताब हैं। कमिंस ने कहा कि मैं भारत के खिलाफ यह सीरीज खेलने के लिए उत्सुक हूं। इस सीरीज के जरिए मुझे फॉर्म हासिल करने में मदद मिलेगी, जो वर्ल्ड कप से पहले जरूरी है।

    भारत के खिलाफ ये खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    भारत के खिलाफ ये खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    ऑस्ट्रेलिया टीम- सीन एबॉट, एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, एरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, एडम ज़म्पा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+