'भारत का हर सच्चा मुसलमान आज का मैच भारत को हारते हुए देखना चाहेगा...', पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने उगला जहर

Sehar Shinwari on IND vs AUS: पाकिस्तानी एक्ट्रेस सहर शिनवारी ने आईसीसी क्रिकेट विश्वकप-2023 में भारत की हार की दुआ मना रही है। जब से भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है, तब से सहर शिनवारी जहर सोशल मीडिया पोस्ट ट्विटर पर जहर उगल रही है। फाइनल मैत के पहले उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं और मैच और भारतीय मुसलमान को लेकर बड़ी बात कह दी है।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सहर शिनवारी ने ट्वीट कर कहा, 'मुझे सचमुच विश्वास है कि भारत का हर सच्चा मुसलमान आज का मैच भारत को हारते हुए देखना चाहेगा।' ये ट्वीट वायरल हो गया है। सहर शिनवारी अपने इस ट्वीट को लेकर ट्रोल भी हो रही हैं। लेकिन इसके बावजूद भी सहर ने भारतीय टीम को लेकर नकारात्मक ट्वीट किए हैं।

Sehar Shinwari on IND vs AUS

इसके अलावा अपने एक अन्य ट्वीट में सहर शिनवारी ने लिखा है कि, 'मेरी आखिरी उम्मीद ऑस्ट्रेलिया है। मुझे उम्मीद है कि वे आज पाकिस्तान के 230 करोड़ लोगों, भारत के 160 करोड़ मुसलमानों और बांग्लादेश के 160 करोड़ लोगों को निराश नहीं करेंगे।'

वहीं अपने एक अन्य ट्वीट में सहर शिनवारी ने लिखा, ''आज का मैच कौन जीतेगा? 1. ऑस्ट्रेलिया और 2. ऑस्ट्रेलिया, केवल 1 और 2 के बीच से ही चुन सकते हैं।''

भारत के न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल मैच जीतने के बाद सहर शिनवारी ने अपनी भड़ास निकालते हुए कहा था कि, ''मैं इस बात को पचा नहीं पा रही हूं कि भारतीय टीम फिर से विश्व कप फाइनल में पहुंच गई है। क्यों ये खूनी देश हर बात में हमसे आगे है।''

एक अन्य पोस्ट में सहर ने लिखा था, ''भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अच्छे एक्टर हैं, वे जानते हैं कि यह मैच फिक्स है लेकिन फिर भी ऐसा दिखावा कर रहे हैं मानो वे सचमुच यह मैच खेल रहे हों।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+