'मियां ओवर कॉन्फिडेंस...', इंडिया की हार पर पाकिस्तानी दिग्गज ने कही चुभने वाली बात तो भड़के लोग
Shahid Afridi on Team india: भारत विश्वकप 2023 का फाइनल नहीं जीत पाया लेकिन इस हार के बाद भी लोग टीम इंडिया की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं क्योंकि पूरे टूर्नामेंट में जिस तरह से भारत ने करिश्माई अंदाज दिखाया है वो तारीफ के काबिल है लेकिन पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है, उसे मौका मिल गया है भारत पर तंज कसने का।

बाबर आजम और शोएब अख्तर के बाद अब इंडिया पर तंज कसा है पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने,जिसने पाकिस्तान के न्यूज चैनल 'समां टीवी' पर एक डिबेट के दौरान कहा कि 'कभी-कभी ओवर कॉन्फिडेंस आपको मरवा देता है।'
'ये सभी अधिक आत्मविश्वासी हो गए ...'
'टीम इंडिया के साथ भी यही हुआ, लगातार मैच जीतने की वजह से ये सभी अधिक आत्मविश्वासी हो गए थे, जिसका नतीजा ये हुआ कि इन लोगों ने जिन गेंदों पर विकेट गंवाई, वो बिल्कुल भी आउट होने वाली नहीं थी,ये चीज आपको मरवा देती है।'
'इंटरनेशनल मैचों को कैसे खेलते हैं, ये पता ही नहीं है'
इससे पहले मैच के दौरान अफरीदी ने शुभमन गिल के आउट होने पर उन्हे लापरवाह और रोहित शर्मा के आउट होने पर कहा था कि 'ये इन्होंने गैर जरूरी शॉट खेला था तो वहीं श्रेयस अय्यर के आउट होने पर कहा था कि ये अतिअत्मविश्वासी लोग हैं, अरे पले बढ़े ही ऐसे हैं, इंटरनेशनल मैचों को कैसे खेलते हैं, ये पता ही नहीं है।'
सोशल मीडिया पर शाहिद अफरीदी पर भड़के लोग
अफरीदी का ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें काफी कोस रहे हैं और कह रहे हैं कि 'ये अपनी टीम नहीं देख रहे हैं कि उसका क्या हाल है, इंडिया को समझा रहे है।' तो किसी ने लिखा कि 'ये पलटू राम है, जब जीत जाते तो कहता कि मैंने कब कहा था ऐसा?'
'इंडिया के ओवर कॉन्फिडेंस की तू चिंता ना कर'
तो एक यूजर ने लिखा कि 'अफरीदी बेटा, इंडिया के ओवर कॉन्फिडेंस की तू चिंता ना कर, कुछ सुधारना है तो अपनी टीम सुधारो, ऐवें ही बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना ना बनो।' तो किसी ने लिखा कि 'लाला साहब अपनी चिंता करो, भारत तो छोड़ दो।' कुल मिलाकर इस वक्त सोशल मीडिया पर लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications