IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का शेड्यूल, लाइव ब्रॉडकास्ट और टाइमिंग समेत पूरी जानकारी, यहां जानें
IND vs AUS ODI Series 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम वनडे सीरीज के लिए तैयार है। भारत की कोशिश टेस्ट की तरह वनडे सीरीज को भी अपने नाम करने की होगी।

IND vs AUS ODI Series 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें शुक्रवार यानी 17 मार्च से वनडे सीरीज के लिए एक-दूसरे भिड़ने को तैयार है। टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों के हौसले बुलंद है। वनडे में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी दिखाई पड़ता है। इन दोनों टीमों के बीच अब तक 143 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 80 और भारत ने 53 मैच जीतने में कामयाबी हासिल की है।
रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे पहला मैच
वनडे सीरीज के लिए दोनों देशों की टीमों का भी ऐलान कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल और मार्क स्टोइनिस जैसे ऑलराउंडर खिलाड़ियों की वापसी हुई है। वहीं भारत के लिए पहले मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा टीम का हिस्सा नहीं होंगे। रोहित की जगह हार्दिक पंड्या टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। रोहित दूसरे मैच से टीम के साथ जुड़ेंगे। भारतीय टीम सीरीज के लिए जयदेव उनादकट की वापसी हुई है। टेस्ट टीम में वापसी के बाद उन्हें वनडे में भी मौका दिया गया है।
ऐसे देख सकते हैं मैच लाइव
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैच की टेस्ट सीरीज की तरह वनडे मैचों को भी आसानी से लाइव देखा जा सकता है। वनडे सीरीज का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। सीरीज में होने वाले सभी मैच डे-नाइट होंगे, जो भारतीय समयनुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा वनडे सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी+हॉटस्टार एप्प पर देख सकते हैं।
तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज
17 मार्च, 2023 मुंबई, वानखेड़े स्टेडियम
19 मार्च, 2023, विशाखापट्टनम
22 मार्च, 2023, चेन्नई
भारत और ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान) युजवेंद्र चहल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, रवीद्र जडेजा, विराट कोहली, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, केएल राहुल, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, जयदेव उनादकट, वाशिंगटन सुंदर, सुर्यकुमार यादव।
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान) सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोस इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्क स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा।












Click it and Unblock the Notifications