स्टीव वॉ को नहीं हुआ यकीन, ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 12 महीनों में अपना बेस्ट बल्लेबाज ड्रॉप कर दिया!
वॉ ने लिखा- विश्वास करना मुश्किल है कि हम दुनिया में नंबर 4 रैंक के टेस्ट बल्लेबाज को छोड़ सकते हैं जो शायद पिछले 12 महीनों में हमारे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं और साथ ही वह स्पिनर भी हैं

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में नागपुर में पहला टेस्ट मैच खेल रही हैं और इस मुकाबले की प्लेइंग इलेवन को लेकर पहले ही काफी चर्चा थी। भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 पर भी नजर थी और जब टीम की घोषणा हुई तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में ट्रैविस हेड को शुरुआती लाइन-अप से बाहर करने के ऑस्ट्रेलिया के फैसले पर निशाना साधा है। हेड को नागपुर टेस्ट के लिए टीम से हटाकर पीटर हैंड्सकॉम्ब को शामिल किया है।

ट्रेविस हेड को ना लेने पर हुए हैरान
हेड दुनिया में नंबर 4 नंबर के टेस्ट बल्लेबाज हैं और ये हटाने का फैसला हैरानी भरा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ एक उन्होंने 87.50 की औसत से 525 रन बनाए और और 95 से ऊपर की स्ट्राइक रेट के साथ घरेलू टेस्ट समर को समाप्त करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने। उनकी कुछ तेज पारियों ने ऑस्ट्रेलिया को अपने घर में बहुत ही ताकतवार बना दिया था। लेकिन लगता है टर्निंग विकेटों पर उनकी काबिलियत पर अभी शक किया जा रहा है।

ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता जीनियस हैं!
वॉ ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह विश्वास करना मुश्किल है कि ऑस्ट्रेलिया ने पिछले 12 महीनों में अपना सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज ड्रॉप दिया है।
उन्होंने लिखा, "विश्वास करना मुश्किल है कि हम दुनिया में नंबर 4 रैंक के टेस्ट बल्लेबाज को छोड़ सकते हैं जो शायद पिछले 12 महीनों में हमारे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं और साथ ही वह स्पिनर भी हैं - आइए इंतजार करें और देखें-शायद ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता जीनियस हैं!"
उप-महाद्वीप में हेड का संघर्ष उनके खिलाफ गया?
हो सकता है उप-महाद्वीप में हेड का संघर्ष करना उनके खिलाफ गया हो। ये उनके शुरुआती लाइन-अप से बाहर होने का एक कारण हो सकता है। एशियाई पिचों में 14, 36, 8, 23, 26, 11*, 6, 12 और 5 के स्कोर के साथ, एशिया में हेड का औसत टेस्ट में सिर्फ 21.30 है। वे भले ही अपनी धरती पर मास्टर नजर आ रहे हैं लेकिन यह खब्बू ऑस्ट्रेलिया के बाहर कभी शतक नहीं बना पाया है।

इस पिच पर रन करने मुश्किल
फिलहाल भारत ने ऑस्ट्रे्लिया के पांच विकेट गिरा दिए हैं जिनमें वार्नर, ख्वाजा 1-1 और रेनशॉ बिना खाता खोले ही आउट हो गए। हालांकि स्मिथ और लाबुशेन ने टिकने की कोशिश की लेकिन मारनस को भी 49 के स्कोर पर चलता कर दिया गया। फिर स्टीव स्मिथ भी 37 रनों पर आउट हुए। दोनों को रवींद्र जडेजा ने चलता किया।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुसेन स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (w), पैट कमिंस (c), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड












Click it and Unblock the Notifications