मिचेल स्टार्क ने भारत में पिचों को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया, ऑस्ट्रेलिया टीम को चेताया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज फरवरी में खेली जाएगी, ये मुकाबले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत होंगे।

Starc

Border-Gavaskar Trophy: फरवरी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। बॉर्डर-गावस्कर के नाम से यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत खेली जाएगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम इसके लिए तैयारी भी कर रही है और स्पिनरों का सामना करने के लिए खास तरह की पिचों पर ऑस्ट्रेलिया में अभ्यास किया जा रहा है। इस बीच कंगारू टीम के सबसे धाकड़ तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की तरफ से सीरीज को लेकर एक बड़ी प्रतिक्रिया आई है। स्टार्क ने कहा है कि यह सीरीज काफी चुनौतीपूर्ण होने वाली है।

परिस्थितियां पता नहीं चलती हैं

परिस्थितियां पता नहीं चलती हैं

भारतीय सरजमीं पर मिलने वाली चुनौतियों को लेकर स्टार्क ने प्रतिक्रिया दी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अवॉर्ड्स के दौरान बोलते हुए स्टार्क ने कहा कि आप कभी नहीं जानते कि भारत में परिस्थितियां कैसी रहने वाली हैं। हमें इतना जरुर पता है कि वहां गेंद टर्न होने वाली है। आप जब तक विकेट पर खेलने नहीं जाते, इस बारे में नहीं जान सकते हैं। इसलिए वहां काफी चुनौतियाँ मिलने वाली हैं।

भारत दौरे के लिए टीम पूरी तरह तैयार

भारत दौरे के लिए टीम पूरी तरह तैयार

मिचेल स्टार्क ने आगे कहा कि हमारी टीम भारत दौरे पर जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है और यह अच्छी टीम है। अगले कुछ महीनों में काफी क्रिकेट देखने को मिलने वाला है। महिला टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका में होगी और हम टेस्ट सीरीज खेलने के लिए भारत दौरे पर होंगे। हम ऑस्ट्रेलियाई टीम की अच्छी सफलता के लिए कामना करते हैं।

भारत के लिए सीरीज काफी अहम है

भारत के लिए सीरीज काफी अहम है

गौरतलब है कि भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज काफी अहम होने वाली है। टीम इंडिया के पास वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल से पहले ये चार टेस्ट मैच हैं। ऐसे में भारतीय टीम का प्रयास रहेगा कि इन मैचों में जीत दर्ज करते हुए फाइनल का टिकट पक्का किया जाए। ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में नम्बर एक पर है। भारत नम्बर दो पर है।

पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम

पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा , मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+