IND vs AUS: भारत के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, विस्फोटक बल्लेबाज बाहर
IND vs AUS Matthew Short: ऑस्ट्रेलिया का सामना मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में भारत से होगा। लेकिन इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के ओपनर मैथ्यू शॉर्ट चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। मैथ्यू शॉर्ट को अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप बी के अंतिम मुकाबले के दौरान चोट लगी थी और कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा था कि ऐसा नहीं लग रहा है कि वह आने वाले मैच खेल सकते हैं।
मैथ्यू शॉर्ट चोटिल होकर बाहर (IND vs AUS Matthew Short)
लिहाजा सेमीफाइनल मुकाबले से ठीक पहले दाएं हाथ के बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट को टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों से बाहर कर दिया गया। शॉर्ट की जगह टीम में बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर कूपर कोनोली को शामिल किया गया। कोनोली ऑस्ट्रेलिया के लिए मुख्य टीम के साथ एकमात्र रिजर्व खिलाड़ी थे और अब टूर्नामेंट के आखिरी चरण में उनकी जरूरत टीम को पड़ सकती है।

ऑस्ट्रेलिया ने बनाई सेमीफाइनल में जगह
स्मिथ ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बाद कहा था कि मुझे लगता है कि हमने मैच के बाद देखा कि शॉर्ट बहुत अच्छी तरह से नहीं चल रहा था। मुझे लगता है कि मैचों के बीच का समय उसके लिए बहुत जल्दी खत्म होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने अभियान का पहला मैच जीता और उसके कुछ मैच बारिश की भेंट चढ़ गए। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया की अपडेटेड टीम
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्पेंसर जॉनसन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, एडम ज़म्पा, कूपर कोनोली।












Click it and Unblock the Notifications