IND vs AUS: दबाव में अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया को संभाला, लंच तक भारत का स्कोर 6 विकेट पर 260 रन

WTC Final 2023: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच लंदन के ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। आज तीसरे दिन का मैच अजिंक्य रहाणे के नाम रहा, जोकि बीसीसीआई के भरोसे पर खरे उतरे हैं।

WTC Final 2023

IND vs AUS, WTC Final 2023: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच लंदन के ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। दूसरे दिन का मैच समाप्त होने तक टीम इंडिया ने पांच विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए थे, आज तीसरे दिन का मैच शुरू हो चुका है। क्रीज पर मौजूद अजिंक्य रहाणे और केएस भरत की जोड़ी तीसरे दिन टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे सकी। फिलहाल, लंच तक भारत का स्कोर 6 विकेट पर 260 रन है।

इंडिया को केएस भरत के रूप में लगा छठा झटका
भारतीय खिलाड़ी तीसरे दिन के मैच में भी ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों पर दबाव बनाने में नाकाम साबित होते नजर आ रहे हैं। दरअसल टीम के पांच विकेट गिरने के बाद केएस भरत से काफी उम्मीद थी कि वो पारी को संभालेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भरत पहली पारी में15 गेंद में 5 रन बनाकर आउट हो गए। भरत के रूप मे ंटीम इंडिया को छठा झटका लगा है।

अजिंक्य रहाणे की शानदार वापसी, पूरी की फिफ्टी
केएस भरत का विकेट गिरने के बाद शार्दुल ठाकुर अजिंक्य रहाणे का साथ देने आए हैं। फिलहाल दोनों ने विकेटों के संभाल रखा है, और दोनों के बीच धीरे-धीरे एक अच्छी साझेदार बढ़ते हुए देखी जा सकती है। इसके साथ टीम इंडिया के खाते में फाइनल मुकाबले का पहला अर्धशतक आ गया है। अजिंक्य रहाणे ने अपनी शानदार वापसी से सभी का परिचय करा दिया है। रहाणे ने 92वीं गेंद पर छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी कर ली है, जोकि उनके करियर का 26वां अर्धशतक है।

टीम इंडिया ने पूरे किए 200 रन
फिलहाल रहाणे और शार्दुल के बीच दमदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। टीम इंडिया ने 48 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बना लिए हैं। रहाणे 53 और शार्दुल 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

55 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 230 रन
भारत ने 55 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 230 रन बना लिए हैं। ऐसा लग रहा है कि अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के परेशान कर दिया है।

रहाणे और शार्दुल की जोड़ी का जलवा
फिलहाल टीम इंडिया ने मैच में शानदार वापसी कर ली है। टीम इंडिया ने 58 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 249 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे ने 117 गेंदों पर 80 रन बना लिए हैं, जबकि और शार्दुल ठाकुर ने 75 गेंदों पर 35 रन बना लिए हैं।

59 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 259 रन
भारत ने 59 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 259 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे ने 122 गेंदों पर 89 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि क्रीज पर उनका साथ दे रहे शार्दुल ठाकुर ने 76 गेंदों पर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।

भारत ने 60 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 260 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे 89 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि क्रीज पर उनका साथ दे रहे शार्दुल ठाकुर ने 83 गेंदों पर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।

इंडिया की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+