IND vs AUS: शिष्य ने तोड़ा गुरु का रिकॉर्ड, केएल राहुल ने इस मामले में द्रविड़ को पछाड़ा

IND vs AUS, KL Rahul: बल्ले से इस वर्ल्ड कप में केएल राहुल ने अच्छा प्रदर्शन किया है। फाइनल मैच में पहले बैटिंग के दौरान भी उनके बल्ले से रन देखने को मिले। टीम इंडिया को जब उनकी आवश्यकता थी, उस समय वह बल्ले से खरा उतरे। इसके बाद फील्ड पर भी उनका कमाल दिखा है।

केएल राहुल वर्ल्ड कप में भारत के लिए विकेट के पीछे सबसे ज्यादा खिलाड़ी आउट करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने मौजूदा भारतीय कोच राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है। द्रविड़ ने साल 2003 के वर्ल्ड कप में यह रिकॉर्ड बनाया था।

kl rahul and dravid

केएल राहुल ने मिचेल मार्श का कैच लेकर यह खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। बुमराह की गेंद पर मिचेल मार्श का कैच लेते हुए केएल राहुल ने अपना काम कर दिया। राहुल द्रविड़ के नाम वर्ल्ड कप में विकेट के पीछे 16 शिकार थे। राहुल एक कदम आगे जाकर 17 शिकार कर चुके हैं।

इससे पहले बल्लेबाजी में केएल राहुल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 66 रनों की पारी खेली। 3 विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया परेशानी में थी। यहाँ से राहुल और विराट कोहली ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों ने मिलकर एक अहम भागीदारी की। राहुल ने 66 रन बनाये।

केएल राहुल इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक हजार रन बनाने की उपलब्धि भी हासिल कर ली है। इस मामले में उन्होंने कुछ भारतीय खिलाड़ियों का क्लब जॉइन कर लिया। रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल ने भी इस वर्ष 1000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाये हैं।

इस वर्ल्ड कप में केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दोनों मैचों में रन बनाये हैं। टीम को मुश्किल स्थिति में संभाला है। टीम इंडिया के लिए लीग चरण में उन्होंने 96 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद अब फाइनल मुकाबले में उनके बल्ले से 66 रनों की पारी आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+