नागपुर टेस्ट से पहले पिच पर सवाल उठाने वाले कंगारूओं के मुंह पर जडेजा और अक्षर ने जड़ा तमाचा, जानिए कैसे?

रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने नागपुर की पिच पर सवाल खड़े करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुंह पर जोरदार तमाचा मारा है। ऑस्ट्रेलिया ने नागपुर की पिच को बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए घातक बताया था।

Ravindra jadeja and Axar Patel

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के आगाज से पहले नागपुर की पिच पर सवाल उठा रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुंह पर एक जोरदार तमाचा पड़ा है। जी हां, यह तमाचा टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने मारा है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया टीम ने नागपुर की पिच को लेकर यह दावा किया था कि यह पिच भारतीय टीम को फायदा पहुंचाने के मकसद से तैयार की गई है। ऑस्ट्रेलिया का कहना था कि नागपुर की पिच उस हिसाब से तैयार की गई है, जिस पर बाएं हाथ के बल्लेबाजों को बैटिंग करने में दिक्कत आएगी। इस दावे को कई पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का समर्थन मिला था।

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज रहे थे फ्लॉप

वैसे नागपुर टेस्ट में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो यह दावा कहीं न कहीं सच होता दिखा था, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के 4 बाएं हाथ के बल्लेबाजों में से 3 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए थे। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा 1-1 रन बनाकर आउट हो गए थे, जबकि मैट रेनशॉ खाता तक नहीं खोल पाए थे। हालांकि बाएं हाथ के एलैक्स कैरी ने जरूर 36 रन की पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 177 रन पर सिमट गई थी। मार्नस लाबुशेन उनके हाईएस्ट स्कोरर रहे थे।

फिर जडेजा और अक्षर ने कैसे लगा ली फिफ्टी?

नागपुर की पिच को लेकर ऑस्ट्रेलिया की ओर से लगाए गए आरोप उस वक्त पूरी तरह से गलत साबित हो गए, जब भारत की ओर से 7वें और 9वें नंबर के खिलाड़ियों ने हाफ सेंचुरी लगा थी। जी हां, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले अपनी-अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। जडेजा 66 रन पर नाबाद लौटे तो वहीं अक्षर पटेल भी 52 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऐसे में जडेजा और अक्षर की यह बैटिंग ऑस्ट्रेलिया के आरोपों को न सिर्फ गलत साबित करती है बल्कि उनके झूठ पर एक जोरदार तमाचा भी लगाती है।

नागपुर की पिच पर किसने उठाए थे सवाल?

आपको बता दें कि विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन की इस पिच पर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने पहले सवाल खड़े किए थे। फिर कई पूर्व क्रिकेटरों और वर्तमान टीम के खिलाड़ियों ने इसका समर्थन किया था। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के एक वर्ग ने कहा था कि नागपुर में क्यूरेटर ने पिच के दोनों सिरों पर कुछ जगह को सूखा छोड़ दिया है, ताकि भारतीय स्पिनरों को मदद मिल सके और ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के बल्लेबाजों को परेशान किया जा सके। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने कहा था कि पिच के उस हिस्से को पानी भी नहीं दिया गया है। इसके बाद तो रिकी पॉन्टिंग ने भी पिच पर सवाल उठाए थे और यहां तक कि पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर मैच की पूर्व संध्या पर बारी-बारी से पिच का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+