IND vs AUS: टीम इंडिया के अहम सदस्य की मां का निधन, दुबई छोड़कर लौटा भारत, फाइनल से पहले बड़ा झटका?

IND vs AUS: न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में चैम्पियंस ट्रॉफी के अहम मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज करते हुए धमाल मचा दिया। सेमीफाइनल मैच से पहले टीम इंडिया के लिए यह बूस्ट करने वाली बात है। हालांकि हारने पर भी भारत को फर्क नहीं पड़ता क्योंकि सेमीफाइनल में जगह पहले ही बना ली थी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है। इससे पहले टीम से एक अच्छी खबर नहीं आई है। दरअसल भारतीय टीम के साथ मौजूद एक अहम सदस्य के घर अप्रिय घटना हो गई है, इसके बाद यह मेम्बर दुबई छोड़ भारत आ गया है।

ind vs aus

यहाँ बात टीम मैनेजर देवराज की हो रही है, जिनकी मां का निधन हो गया और उनको अचानक टीम का साथ छोड़कर अपने घर आना पड़ा है। भारतीय टीम के लिए यह खबर अच्छी नहीं है क्योंकि टीम मैनेजर के ऊपर भी एक टूर्नामेंट के दौरान बड़ी जिम्मेदारी होती है।

भारत आने के बाद देवराज वापस दुबई जाएंगे या नहीं, इसकी कोई जानकारी फ़िलहाल सामने नहीं आ पाई है। भारतीय टीम अहम सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलने के लिए उतरेगी। यह मैच नॉक आउट है।

सपोर्ट स्टाफ के लिए चैम्पियंस ट्रॉफी का यह दौरा खास नहीं रहा है। भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल के साथ भी एक दुखद घटना हो गई थी। चैम्पियंस ट्रॉफी शुरू होने से पहले उनके पिता का निधन हो गया था। वह टीम का साथ छोड़कर दुबई से दक्षिण अफ्रीका चले गए थे। बाद में वह वापस टीम के साथ जुड़े हैं।

दुबई में ही टीम इंडिया के सभी मुकाबले खेले गए हैं। भारतीय टीम ने बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड तीनों को पराजित करते हुए 6 अंक लेकर तालिका में टॉप स्थान हासिल कर लिया। सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हुआ और जीत दर्ज कर भारत ने फाइनल में स्थान बना लिया और देखना होगा कि देवराज वापस जाएंगे या भारत में ही रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+