VIDEO: लगातार 4 छक्के जड़कर हीरो बन गए सूर्य़कुमार यादव, 17.50 करोड़ रुपये वाले खिलाड़ी का बिगाड़ा हाल
Ind vs Aus Match today: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी। भारत की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ को छोड़कर हर बल्लेबाज ने मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश की। श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने 200 रनों की साझेदारी कर भारत के लिए बड़े स्कोर की नींव रखी। कप्तान केएल राहुल ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करने का काम किया।
सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक: भारतीय टीम के लिए टी-20 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार यादव ने महज 24 गेंदों में अर्धशतक लगाने का काम किया। सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे कम गेंदों में अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्य़कुमार यादव ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। सूर्यकुमार को रोकने में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पूरी तरह से नाकाम रहे।

एक ही ओवर में जड़े चार छक्के: सूर्यकुमार यादव ने कैमरुन ग्रीन के एक ही ओवर में चार छक्के लगाने का काम किया। सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी की शुरुआत धीमी गति से किया, लेकिन बाद में उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करना शुरू किया और सिर्फ 24 गेंदों में अर्धशतक जमा लिया। सूर्यकुमार की पारी देखकर स्टेडियम में मौजूद फैंस ने जोर-जोर से उनका नारा लगाना शुरू कर दिया।
17.50 करोड़ रुपये वाले खिलाड़ी का बिगाड़ा हाल: आईपीएल में सूर्य़कुमार यादव और कैमरुन ग्रीन एक ही टीम मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। कैमरुन ग्रीन को मुंबई ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। सूर्य़कुमार ने ग्रीन के ओवर में चार छक्के लगाकर उनकी लाइन लेंथ बिगाड़ दिया। सूर्यकुमार यादव की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 399 रन बनाने का काम किया।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट खोकर 399 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया को इस मुकाबले को जीतने के लिए 400 रन बनाने होंगे। भारत की तरफ से श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। इसके अलावा कप्तान केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जमाया।












Click it and Unblock the Notifications