IND vs AUS: संजू सैमसन और हर्षित राणा होंगे बाहर? टीम में 3 बड़े बदलाव तय! ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11
IND vs AUS, Playing 11: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में दूसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम की नजरें वापसी पर होगी। पांच मैचों की सीरीज में भारत 0-1 से पिछड़ गया है। पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था। अब सीरीज़ में बने रहने के लिए टीम इंडिया को बाकी बचे तीनों मैच जीतने होंगे। ऐसे में अगले मुकाबले में भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन में कुछ जरूरी बदलाव भी कर सकती है।
बड़े बदलाव कर सकती है भारतीय टीम (IND vs AUS, Playing 11)
मेलबर्न में भारतीय बल्लेबाज़ी पूरी तरह फ्लॉप रही और टीम केवल 125 रन ही बना सकी, जिसके कारण उन्हें 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अगर अभिषेक शर्मा ने 68 रनों की शानदार पारी नहीं खेली होती, तो स्थिति और भी खराब हो सकती थी। सीरीज में वापसी करने और प्लेइंग इलेवन को और अधिक संतुलित बनाने के लिए भारतीय टीम तीसरे टी-20 में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है।

संजू सैमसन और हर्षित राणा होंगे बाहर
संजू सैमसन को दूसरे मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी के लिए प्रमोट किया गया था। लेकिन वह इस मौके को भुना नहीं पाए। एशिया कप में खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें एक अच्छी पारी की जरूरत थी, पर ऐसा नहीं हो सका। उनकी जगह टीम जितेश शर्मा को मौका दे सकती है। युवा खिलाड़ी हर्षित राणा ने बल्ले से तो 35 रन बनाए, लेकिन गेंदबाज़ी में वह काफी महंगे साबित हुए और दो ओवर में 27 रन लुटा दिए। उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है, जो बल्लेबाज़ी में भी अधिक उपयोगी हैं।
अर्शदीप सिंह की हो सकती है वापसी
कुलदीप यादव भी साधारण नजर आए थे। उनकी जगह चौंकाने वाले तौर पर बाहर बिठाए गए अर्शदीप सिंह को वापस प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। सीरीज़ में बने रहने के लिए टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों को अब ज़िम्मेदारी लेनी होगी। ऑस्ट्रेलिया की तेज पिचों पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों को चुनौती देने के लिए शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी।
तीसरे T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।












Click it and Unblock the Notifications