IND vs AUS: बदल गया मेलबर्न टेस्ट में चौथे दिन का टाइम, अब कल कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में चल रहा चौथा टेस्ट मैच अब रोमांचक हो चला है। तीसरे दिन के खेल तक टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 358 रनों का स्कोर खड़ा किया। भारतीय टीम पहली पारी के आधार पर अभी ऑस्ट्रेलियाई टीम से पीछे चल रही है।

टीम इंडिया को संकट से बाहर निकालने का श्रेय नितीश कुमार रेड्डी को जाता है, उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन किया। नितीश रेड्डी ने शानदार शतक जड़कर मेलबर्न में इतिहास रचने का काम किया है।

ind vs aus

बारिश और खराब रोशनी से यह मैच भी प्रभावित रहा है। तीसरे दिन के खेल में भी ऐसा ही देखने को मिला था। समय से पहले ही मैच को रोकना पड़ा था और बाद में स्टंप्स की घोषणा कर दी गई थी। ऐसे में चौथे दिन के खेल को लेकर समय में परिवर्तन हुआ है।

IND vs AUS मेलबर्न टेस्ट का समय

मेलबर्न टेस्ट मैच में अब चौथे दिन के खेल में समय बदल दिया गया है। अब तक मैच भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5 बजे से शुरू हो रहा था लेकिन चौथे दिन ऐसा नहीं होने वाला है। चौथे दिन के खेल को 30 मिनट पहले शुरू किया जाएगा। इस हिसाब से मैच का टाइम सुबह 4 बजकर 30 मिनट रहेगा।

IND vs AUS बॉक्सिंग डे टेस्ट में रिजल्ट आएगा?

इस मैच में परिणाम आने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया से टीम इंडिया पहली पारी के आधार पर 116 रन पीछे है और एक विकेट अब भी बाकी है। बचे हुए दो दिनों में ऑस्ट्रेलिया का प्रयास यही रहेगा कि टीम इंडिया को एक उचित टारगेट देते हुए परेशानी में डाला जाए।

दोनों टीमों के लिए अहम मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों के लिए यह मैच अहम है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जाने की दौड़ है। दोनों टीमों का प्रयास जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में खुद को मजबूत स्थिति में पहुँचाना है। इस हिसाब से एक जीत यहाँ काफी अहमियत रखती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+