IND vs AUS: कप्तान बदलते ही ऑस्ट्रेलिया का बदला गेम, इंदौर टेस्ट में भारत को किया 109 पर ऑलआउट
इंदौर टेस्ट के पहले ही टीम इंडिया की पहली पारी 109 रन पर सिमट गई है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। विराट कोहली ने सबसे अधिक 22 रन बनाए हैं।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले दो टेस्ट मैच गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंदौर में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में जबरदस्त वापसी की है। दरअसल, इंदौर टेस्ट के पहले ही दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भारत की पूरी पारी को 109 रन पर समेट दिया है। भारतीय बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों के आगे ऐसे बेबस नजर आए कि दो सेशन भी बल्लेबाजी नहीं कर सके और पूरी टीम लंच के बाद एक घंटे के अंदर ही ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से विराट कोहली ने सबसे अधिक 22 रन की पारी खेली। वहीं केएल राहुल की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए शुभमन गिल 21 रन ही बना सके। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मैथ्यू कुहनेमैन ने पांच विकेट लिए हैं।
दो जीवनदान के बाद भी फ्लॉप रहे रोहित
आपको बता दें कि इंदौर टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, लेकिन रोहित का यह फैसला सही साबित नहीं हुआ। मिचेल स्टार्क के पहले ओवर से ही रोहित शर्मा संघर्ष करते हुए नजर आए। स्टार्क के पहले ही ओवर रोहित शर्मा दो बार आउट हुए थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की ओर से डीआरएस नहीं लेने की वजह से उन्हें वो जीवनदान मिले, लेकिन रोहित इसका फायदा नहीं उठा सके। छठे ओवर की आखिरी बॉल पर रोहित शर्मा को मैथ्यू कुहनेमन ने आउट कर दिया। एलेक्स कैरी ने उन्हें स्टंप आउट किया था। रोहित ने 23 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 12 रन बनाए।
ऐसे बिखरी भारतीय पारी
- रोहित शर्मा के साथ-साथ शुभमन गिल भी आज कुछ खास नहीं कर सके। शुभमन गिल को केएल राहुल की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है, लेकिन वो 18 गेंदों में 21 रन ही बनाकर आउट हो गए। गिल ने अपनी छोटी सी पारी में 3 चौके जरूर लगाए। गिल का विकेट भी मैथ्यू कुहनेमन ने लिया।
- गिल के आउट होने के बाद चेतेश्वर पुजारा भी 4 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनका विकेट नाथन लियोन ने लिया था। पुजारा के आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा के रूप में भारत को चौथा झटका लगा। जडेजा 4 रन बनाकर आउट हुए। जडेजा के बाद श्रेयस अय्यर तो खाता तक नहीं खोल पाए और दो गेंद खेलने के बाद ही पवेलियन लौट गए।












Click it and Unblock the Notifications