IND vs AUS: पैट कमिंस से कप्तानी का बोझ उतारना चाहते हैं इयान हीली, दो विकल्पों का सुझाव भी दे दिया

Pat Cummins captaincy Under Scrutiny: पैट कमिंस पर कप्तानी का बोझ देखते हुए इयान हीली ने सुझाव दिया है कि वे एक गेंदबाज के तौर पर ही करियर को समाप्त करें। दो रिप्लेसमेंट का जिक्र भी किया है।

IND vs AUS

Pat Cummins Captaincy: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की कप्तानी और गेंदबाजी दोनों पर सवाल उठे हैं। कंगारू टीम दोनों ही मुकाबले हार चुकी है और तीसरे मैच के लिए स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया गया है क्योंकि कमिंस पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते वापस ऑस्ट्रेलिया लौट आए हैं। वे एक शानदार तेज गेंदबाज हैं लेकिन भारतीय पिचों पर कमाल दिखाने में पूरी तरह नाकामयाब रहे। शायद कप्तानी का बोझ उन पर है और पूर्व दिग्गज इयान हीली चाहते हैं कि कमिंस अब कप्तानी छोड़कर एक गेंदबाज के तौर पर करियर को समाप्त करें।

 कप्तानी का बोझ!

कप्तानी का बोझ!

इयान हीली ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक महानतम विकेटकीपर में एक हैं। उन्होंने कहा कि वे कमिंस पर कप्तानी का बोझ लंबे समय तक देखना नहीं चाहते। वे कहते हैं कि, मैं उनको गेंदबाज के तौर पर फिनिश करते देखना चाहता हूं। वे टेस्ट मैचों में कुछ साल से कप्तान हैं और अब सफेद गेंद की भी कमान मिल गई है। मैं अब किसी और को कप्तान देखना चाहूंगा।

दो कप्तानी विकल्प भी सोच रखे हैं

दो कप्तानी विकल्प भी सोच रखे हैं

इतना ही नहीं हीली ने दो कप्तानी विकल्प भी सोच रखे हैं। दोनों ही नाम थोड़े ऑड हैं क्योंकि इनके बारे में किसी ने विचार नहीं किया। हीली का कहना है कि टेस्ट की कप्तानी के लिए ट्रेविस हेड एक बढ़िया विकल्प हैं और सफेद गेंद फॉर्मेट की कमान आप ग्लेन मैक्सवेल को सौंप सकते हैं।

हीली ने कहा, मुझे लगता है ट्रेविस हेड के पास पर्याप्त क्षमता है। वे 21 साल की उम्र से साउथ ऑस्ट्रेलिया की टीम की कमान संभाल रहे हैं तो उनको काफी अनुभव भी है। वे मेरे लिए कप्तान के तौर पर ठीक हैं। ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी सफेद गेंद के लिए ठीक रहेंगे लेकिन टेस्ट मैं मुझे हेड से बेहतर कोई नजर नहीं आ रहा है।

 कप्तान के तौर पर कमिंस का रिकॉर्ड वैसे बुरा नहीं

कप्तान के तौर पर कमिंस का रिकॉर्ड वैसे बुरा नहीं

बता दें डेविड वार्नर को कप्तानी अब नहीं मिल सकती है और उनकी फॉर्म भी काफी खराब चल रही है जो बताती है शायद उनका टेस्ट करियर अब समापन की ओर बढ़ चला है। दूसरी ओर स्टीव स्मिथ हैं जो स्टैंड इन कप्तान की भूमिका निभाते रहते हैं। देखना होगा भारत जैसे दौरों पर अपनी जिम्मेदारी को बोझ महसूस करना पैट कमिंस को क्या फैसला लेने पर मजबूर करेगा या फिर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन पर क्या फैसला लेगा।

एक कप्तान के तौर पर कमिंस बुरे नहीं रहे क्योंकि उनके अंडर में ऑस्ट्रेलिया ने 15 टेस्ट मैचों में तीन ही हारे हैं जिनमें दो तो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के मौजूदा संस्करण में आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+