इयान चैपल ने श्रेयस अय्यर को बताया टेस्ट में घबराया हुआ खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया जैसी बैटिंग कर रहे हैं भारतीय!
Indian Batting against Spin: नाथन लियोन एंड कंपनी के सामने भारतीय टीम की बैटिंग से पहले ही इयान चैपल को समझ नहीं आई है और वे श्रेयस अय्यर की स्पिन खेलने की काबिलियत पर भी शक कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के खेलने के तरीके की आलोचना की है जो बॉर्डर गावस्कर सीरीज में लगातार असफल साबित हो रहे है। चैपल का कहना है कि वे अभी भी अय्यर की टेस्ट काबिलित पर पूरी तरह से भरोसा नहीं कर सकते हैं और ये खिलाड़ी रेड बॉल क्रिकेट में बहक कर थोड़ा घबरा जाता है।
अय्यर ने सीरीज का पहला मुकाबला फिटनेस के चलते मिस किया था लेकिन फिर उनको तुरंत दिल्ली में प्लेइंग 11 में शामिल कर लिया गया क्योंकि उन्होंने अपनी फिटनेस साबित कर दी थी। हालांकि फैसला खराब साबित हुआ क्योंकि वे मैच के लिहाज से चुनौतीपूर्ण पिचों पर फिट नहीं थे। अय्यर दिल्ली के बाद इंदौर की पहली पारी में भी रन नहीं कर पाए।

थोड़े घबराए हुए हैं अय्यर
इंदौर टेस्ट में उन्होंने खाता नहीं खोला और भारतीय टीम भी यहां केवल 109 रन ही बना पाई है। इस दौरान ईएसपीएनक्रिकइंफो पर बात करते हुए इयान ने कहा, चेतेश्वर पुजारा काफी जंपी हैं। मुझे लगता है पूरी सीरीज में वे काफी जंपी रहे हैं। मैं सुना है श्रेयर अय्यर स्पिन के काफी अच्छे प्लेयर हैं लेकिन मैंने अभी तक ये नहीं देखा और मुझे नहीं लगता है कि वे इस किस्म के प्लेयर हैं। मेरे लिए तो वह थोड़े घबराए हुए खिलाड़ी हैं।

स्पिन के खिलाफ भारतीय बैटिंग की आलोचना
भारतीय खिलाड़ियों ने पूरी सीरीज में रन नहीं बनाए हैं। रोहित के एक शतक को छोड़ दिया जाए तो वे भी बुझे हुए लगे हैं। केएल राहुल को ड्रॉप करने के बाद लिए गए शुभमन गिल इंदौर में दोनों पारियों में फ्लॉप रहे। विराट कोहली मजबूत डिफेंस दर्शाने के बाद अच्छे 10-20 रन करके आउट हो रहे हैं। पुजारा को बड़ा स्कोर करना बाकी है और वे इंदौर में दूसरी पारी में भारतीय बैटिंग को लीड भी कर रहे हैं। जडेजा, अश्विन और अक्षर के बल्ले से अहम मौकों पर रन आए हैं लेकिन ये सभी ऑलराउंडर हैं जिन पर सबसे मुश्किल हालातों में आप कभी भरोसा नहीं कर सकते हैं। सबने देखा जडेजा ने इंदौर में ऊपरी क्रम पर प्रमोशन मिलने के बावजूद दोनों पारियों में कितनी संघर्ष भरी बैटिंग की जो बताता है कि वे टेस्ट मैच केवल अपनी बैटिंग के दम पर कभी नहीं खेल सकते।

उस्मान ख्वाजा से सीख लेनी चाहिए
इन सब चीजों को देखने के बाद चैपल कहते हैं, भारतीय टीम में कुछ खिलाड़ी हैं जो मुझे स्पिन ढंग से खेलते नहीं दिख रहे। पिच के साथ भी कुछ चीजें हो रही है जहां ऑस्ट्रेलियन स्पिनरों ने बहुत ही सटीकता से गेंदबाजी की है। लेकिन हमने भारतीय टीम से ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजों की तरह बैटिंग करने का नजारा देखा।
ऐसे में एक बल्लेबाज जो पूरी सीरीज में बाकियों से बेस्ट लगा है वह ऑस्ट्रेलियाई खेमे का है। ये हैं उस्मान ख्वाजा जिन्होंने फिर से 60 रनों जैसी एक विपरीत हालातों की पारी खेली। चैपल ने उनकी तारीफ की है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications