IND vs AUS: लगातार तीन छक्के, हार्दिक पंड्या की 'दादागिरी' देख झूम उठे फैंस, मिल रहे हैं कमाल के रिएक्शन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या के 30 गेंदों में तूफानी 71 रनों की बदौलत भारत ने 208 रन बनाए। पारी के अंतिम तीन गेंदों पर हार्दिक पंड्या ने तीन लगातार छक्के जड़कर भारत को 6 विकेट क
नई दिल्ली, 20 सितंबर। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या के 30 गेंदों में तूफानी 71 रनों की बदौलत भारत ने 208 रन बनाए। पारी के अंतिम तीन गेंदों पर हार्दिक पंड्या ने तीन लगातार छक्के जड़कर भारत को 6 विकेट के नुकसान पर 208 के स्कोर तक पहुंचा दिया। हार्दिक पंड्या की इस दमदार पारी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।
Recommended Video

पंड्या ने 30 गेंदों में बनाए 71 रन
इस मैच में फिनिशर की भूमिका निभाते हुए हार्दिक पंड्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। पहले 25 गेंदों पर हार्दिक पंड्या ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने अगली पांच गेंदों में 21 रन जड़ दिए। पंड्या की इस पारी की बदौलत भारत की टीम 200 का आंकड़ा पार करने में सफल रही। हार्दिक पंड्या ने 30 गेंदों में 71 रनों की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया के सामने एक चुनौतीपूर्ण टारगेट पेश किया।
अंतिम ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के
हार्दिक पंड्या ने पारी की अंतिम ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अपनी इस धुआंधार पारी के दौरान हार्दिक पांड्या ने 5 छक्के और 7 चौके लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 236.67 का रहा। पंड्या की बल्लेबाजी को देख डग आउट में बैठे भारतीय खिलाड़ी भी बेहद खुश नजर आए और उन्होंने तालियां बजाकर हार्दिक का हौसला बढ़ाया।
केएल राहुल और सूर्य़कुमार यादव ने भी दिखाया दम
रोहित शर्मा और केएल राहुल पारी की शुरुआत करने आए। लेकिन रोहित आज एक बार फिर बल्ले से बड़ा स्कोर नहीं बना सके और 11 रन बनाकर हेजलवुड की गेंद पर आउट हो गए। रोहित के बाद विराट कोहली भी 2 रन बनाकर आउट हो गए। केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभालने का काम किया और दोनों के बीच 68 रनों की पार्टनरशिप हुई। राहुल ने 55 तो यादव ने 46 रन बनाने का काम किया। इसके बाद अंत के ओवरों में हार्दिक ने अपना कमाल दिखाया।












Click it and Unblock the Notifications