'परफॉर्म कर वर्ना बाहर बैठा दूंगा', गौतम गंभीर की चेतावनी के बाद हर्षित राणा का जबरदस्त कमबैक
IND vs AUS, Harshit Rana: भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर पर टीम में पक्षपात करने का आरोप लगाया जाता रहा है। पिछले कुछ समय से हर्षित राणा को लगातार भारत के लिए खेलने का मौका मिल रहा है। हर्षित राणा के चयन पर लगातार सवाल उठाए जाते रहे हैं। लेकिन गौतम गंभीर की एक चेतावनी ने युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा के प्रदर्शन में जबरदस्त बदलाव ला दिया है।
टीम इंडिया में राणा के चयन पर उठे थे सवाल (IND vs AUS, Harshit Rana)
ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ पहले दो वनडे मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद आलोचना का सामना कर रहे हर्षित राणा ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में हुए तीसरे वनडे में शानदार वापसी करते हुए 4 विकेट झटके, जो भारत की जीत में अहम साबित हुए। टीम इंडिया में राणा के चयन को लेकर कई पूर्व क्रिकेटरों ने सवाल उठाए थे और कुछ ने तो उन्हें गंभीर का 'यस मैन' होने तक का आरोप लगाया था।

'परफॉर्म कर वर्ना बाहर बैठा दूंगा'
तीसरे वनडे से पहले जब उन्हें अर्शदीप सिंह से ऊपर प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया तो यह उनके लिए करो या मरो की स्थिति थी। इस दबाव में राणा ने अपने बचपन के कोच श्रवण को फोन किया और कहा कि वह अपने प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद करना चाहते हैं। कोच श्रवण ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को बताया कि गंभीर ने राणा को साफ़ संदेश दिया कि परफॉर्म कर, वर्ना बाहर बिठा दूंगा। श्रवण ने गंभीर का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें टैलेंट पहचानने की अच्छी परख है और वह जिस खिलाड़ी को बैक करते हैं, वह कमाल करता है।
आलोचकों को कोच का जवाब
राणा की आलोचना करने वाले पूर्व क्रिकेटरों पर खासकर कृष्णामाचारी श्रीकांत पर निशाना साधते हुए कोच श्रवण ने उन्हें जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि संन्यास के बाद कई क्रिकेटरों ने कमाई के लिए यूट्यूब चैनल शुरू कर दिए हैं, लेकिन कृपया उस बच्चे की जांच न करें जिसने अभी-अभी शुरुआत की है। उन्होंने अनुरोध किया कि पब्लिसिटी के लिए किसी युवा खिलाड़ी को निशाना न बनाया जाए।
सिडनी में 39 रन देकर 4 विकेट लेने के बाद राणा ने आलोचकों को जवाब दे दिया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ राणा ने पूरी सीरीज़ में दोनों टीमों की ओर से सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनकर खत्म किया।












Click it and Unblock the Notifications