IND vs AUS: लोगों को बोलने दो और खेल पर ध्यान रखो, केएल राहुल के समर्थन में आया भारतीय खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैचों में फ्लॉप रहने के बाद केएल राहुल को टीम से बाहर करने की मांग हो रही है लेकिन उनको फिर से टीम में शामिल किया गया है।

KL Rahul

IND vs AUS: भारतीय ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। केएल राहुल की खराब फॉर्म और उनको टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल करने को लेकर कई तरह की बातें उठ रही हैं। राहुल को टीम से बाहर करने की मांग भी उठ चुकी है। इन सबके बीच कई ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने राहुल का समर्थन किया है और जल्दी ही उनकी फॉर्म वापस आने की संभावना जताई है। लेग स्पिनर अमित मिश्रा भी उनके समर्थन में आए हैं और एक अहम सलाह भी उनको दी है।

बोलने वालों पर ध्यान मत दो

बोलने वालों पर ध्यान मत दो

स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ एक बातचीत में अमित मिश्रा ने केएल राहुल को लेकर कहा कि जहां तक मैंने उनको अपने साथ अभ्यास करते हुए देखा है, वह कड़ी मेहनत करते हैं। मेरी उनको यही सलाह रहेगी कि जो बोला जा रहा है उस तरफ ध्यान नहीं देते हुए सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान दो। मिश्रा ने आगे कहा कि राहुल ने 4 से 5 साल कड़ी मेहनत करके टीम में अपनी जगह बनाई है। इसलिए मुझे लगता है कि उनको प्रोसेस पर ध्यान देना चाहिए। उनको हर बार नेट सेशन में जाकर खुद की बल्लेबाजी में सुधार करना चाहिए।

वेंकटेश अय्यर ने भी दिया था सुझाव

वेंकटेश अय्यर ने भी दिया था सुझाव

राहुल की फॉर्म में वापसी को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी वेंकटेश प्रसाद ने भी एक अहम बयान दिया था। वेंकटेश प्रसाद ने कहा था कि राहुल को फॉर्म में वापस आने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में घरेलू सीजन अब समाप्त हो चुका है इसलिए उनको इंग्लैंड में काउंटी खेलना चाहिए लेकिन क्या वह इसके लिए आईपीएल को छोड़ने के लिए तैयार हैं?

कप्तान और कोच ने किया समर्थन

कप्तान और कोच ने किया समर्थन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर और दिल्ली में खेले गए दो टेस्ट मुकाबलों में लगातार फ्लॉप होने के बाद केएल राहुल को टीम से ड्रॉप करने की मांग उठी थी। इस दौरान कोच राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा दोनों उनके समर्थन में आ गए। उन्होंने कहा कि राहुल को हम बैक करना जारी रखेंगे और वह जल्दी ही अपनी लय में आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+