मछली-केकड़े पकड़ने वाले इस खिलाड़ी के आगे ढेर भारतीय शेर, फाइनल में हीरो से जीरो बने ये स्टार प्लेयर्स

IND vs AUS Final, ICC U19 World Cup 2024: 2023 वनडे वर्ल्ड कप 2023 गंवाने के बाद अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम से जीत की उम्मीद थी। भारतीय टीम का प्रदर्शन अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार रहा। ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे थे कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम जीत दर्ज कर छठी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमा लेगी।

भारत को फाइनल में मिली हार

हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया तीसरी दफा 11 फरवरी को आमने-सामने थी। इससे पहले दोनों ही टीमों ने दो बार फाइनल मुकाबला खेला था। इन दोनों ही मैच को भारत ने जीता। लेकिन तीसरे मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने जीतकर भारत के ट्रॉफी पाने के सपने को तोड़ दिया।

IND vs AUS 1

मछलियों को पकडने का है शौक

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज महाली बियर्डमैन ने फाइनल मुकाबले में कमाल की गेंदबाजी की। फाइनल मैच में अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया। वह इस मुकाबले में तीन विकेट लेने में कामयाब रहे। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज महाली बियर्डमैन को बड़ी-बड़ी मछलियों और केकड़े को पकड़ने का शौक है। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मछलियों और केकड़ों के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

महाली बियर्डमैन बने जीत के हीरो

भारतीय टीम को फाइनल मुकाबले में हार मिली। महाली बियर्डमैन ने भारतीय टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ने का काम किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने कप्तान उदय सहारन, मुशीर खान और आदर्श सिंह को आउट किया। यह तीनों ही खिलाड़ी भारतीय टीम के मैच विनर खिलाड़ी रहे हैं। इन तीनों को आउट करने के साथ ही महाली बियर्डमैन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए जीत भी सुनिश्चित कर दी। यही वजह रही की महाली बियर्डमैन को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+