IND vs AUS: भारत की हार के बाद कैटलब्रो को फैन्स ने कहा पनौती अंपायर, अवॉर्ड सेरेमनी में आने पर भी चिढ़ाया
India vs Australia Final: वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के साथ ही करोड़ों भारतीय फैन्स का दिल टूट गया। टीम इंडिया तीसरी बार खिताबी जीत से वंचित रह गई। भारतीय टीम की हार से फैन्स और खिलाड़ियों को निराशा हुई है। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ गेम खेला।
टीम इंडिया को फाइनल में जिस तरह से हार का सामना करना पड़ा, उसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। फैन्स चाह रहे थे कि रिचर्ड कैटलब्रो इस मैच में अम्पायरिंग ना करें। वह बतौर अम्पायर मैदान पर खड़े थे और टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।

कैटलब्रो भारत के कई अहम मैचों में अम्पायर थे और उनके रहते भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इनमें सबसे अहम मैच 2014 का टी20 वर्ल्ड कप था। भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।
इसके अलावा 2017 की चैम्पियन ट्रॉफी के फाइनल में वाब अम्पायर थे, भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 के सेमीफाइनल मैच के अम्पायरों में भी वह थे। टीम इंडिया को वहां हार का सामना करना पड़ा था। अब इस वर्ल्ड कप के फाइनल में भी वह थे और टीम इंडिया पराजित हुई।
फाइनल मैच के दौरान अहम मौके पर बुमराह की गेंद पर लाबुशेन को अम्पायर्स कॉल के तहत नॉट आउट दिया गया। इस समय भी कैटलब्रो मुख्य अम्पायर थे। फैन्स ने सोशल मीडिया पर उनको पनौती कहकर ट्रोल किया। इसके अलावा स्टेडियम में अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान वह जब आए, तो फैन्स ने बू किया।












Click it and Unblock the Notifications