दिल्ली टेस्ट के दौरान गौतम गंभीर ने किया खुलासा, किस कप्तान ने की थी उनकी रातों की नींद हराम
गौतम गंभीर ने Delhi Test के दौरान किया खुलासा। 'इस कप्तान ने कर दी थी मेरी रातों की नींद हराम', गंभीर ने कहा- और किसी से मुझे दिक्कत नहीं हुई

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर 2007 का T20 वर्ल्ड कप और 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने में सफल रहे थे। गंभीर ने भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अंडर में काफी मुकाबले खेले लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से अपनी कप्तानी के जोहर भी बखूबी दिखाए जिसके साथ उन्होंने दो खिताब जीते। गंभीर ने 2012 और 2014 में केकेआर को आईपीएल जीत दिलाई थी और नाइट राइडर्स के अब तक के इतिहास में ये एकमात्र आईपीएल खिताब हैं।

गंभीर अपनी फुल बेबाक फॉर्म में
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट के दौरान स्टार स्पोर्ट्स के साथ अपने कमेंट्री के दौरान गंभीर अपनी फुल बेबाक फॉर्म में हैं। वे कोहली को लेकर थोड़े सख्त भी दिखे जो उनका चिर-परिचित अंदाज भी रहा है। वे कुंबले के मुरीद रहे जिनको वे भारत का बेस्ट कप्तान मानते हैं और जब उनसे किन्हीं दो खिलाड़ियों को चुनने के लिए कहा गया था, जिनको वे उस समय केकेआर टीम में चाहते थे, जो उस टीम को मजबूत कर सकते थे तो उनका जवाब सुनने लायक था।

अगर मुझे दो खिलाड़ियों को चुनना है तो...
गंभीर ने स्वीकार किया कि यह एक "मुश्किल" सवाल था, लेकिन उन्होंने कहा कि जवाब बहुत आसान है। अगर मुझे दो खिलाड़ियों को चुनना है तो मेरे पास आसान जवाब है। मेरे पहले खिलाड़ी रोहित शर्मा होंगे, और दूसरे खिलाड़ी युवराज सिंह होंगे। मुझे इन दोनों के अलावा किसी और खिलाड़ी की जरूरत नहीं थी। अगर हमारे पास ये दो और खिलाड़ी होते तो हम दो से ज्यादा टाइटल जीत चुके होते।
गंभीर ने कहा, "रोहित और मैं ओपनिंग करते, रॉबिन उथप्पा 3 पर, सूर्यकुमार यादव 4 पर, युवराज 5 पर, यूसुफ पठान 6 पर और आंद्रे रसेल 7 पर। आप सोच सकते हैं कि वह टीम क्या होती। हमने युवराज को लेने की पूरी कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हम 16 करोड़ से ऊपर गए उनके लिए पर ले नहीं सके।

रोहित एकमात्र कप्तान थे जिन्होंने आईपीएल में परेशान किया
पूर्व सलामी बल्लेबाज ने आगे बताया कि रोहित "एकमात्र कप्तान" थे जिन्होंने उन्हें आईपीएल में परेशान किया।
उन्होंने कहा, "एकमात्र कप्तान जिसने मेरी रातों की नींद हराम कर दी, वह रोहित शर्मा थे। मुझे किसी और के लिए प्लानिंग बनाने की जरूरत नहीं पड़ी और न ही मैंने दूसरों के बारे में ज्यादा सोचा। युवराज भारत के सबसे महान सफेद गेंद वाले क्रिकेटर हैं, न केवल विश्व कप में अपने प्लेयर ऑफ द सीरीज प्रदर्शन के कारण, बल्कि अपनी महान प्रतिभा और क्षमता के कारण वे मेरे लिए इस दर्जे के हैं।"
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications