IND vs AUS: निर्णायक मुकाबले में स्टीव स्मिथ ने किए टीम में दो बदलाव, डेविड वॉर्नर की प्लेइंग XI में वापसी

सीरीज के निर्णायक मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने दो बड़े बदलाव किए हैं। पहला चेंज तो यह है कि कैमरून ग्रीन की जगह डेविड वॉर्नर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। नाथन एलिस की जगह एश्टन एगर आए हैं।

David Warner

तीन वनडे मैचों की सीरीज के निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है। उन्हें कैमरून ग्रीन की जगह अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। वॉर्नर के अलावा एश्टन एगर को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया गया है। उन्हें नाथन एलिस की जगह मौका मिला है। आपको बता दें कि डेविड वॉर्नर सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले नहीं खेले हैं, क्योंकि वॉर्नर टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। वो टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मैच भी नहीं खेले थे।

टीम इंडिया में नहीं है कोई बदलाव

वहीं बात करें भारतीय टीम की तो रोहित शर्मा ने निर्णायक मुकाबले में कोई बदलाव नहीं किया है। माना जा रहा था कि लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव को बाहर किया जा सकता है। या फिर अक्षर की जगह वॉशिंगटन सुंदर को खिलाया जा सकता है, लेकिन रोहित ने पिछले मैच की ही टीम को बरकरार रखा है। आपको बता दें कि तीन मैचों की सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले वनडे में भारत को 10 विकेट से हराया था। उससे पहले भारत ने सीरीज का पहला मैच 5 विकेट से जीता था।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी, एश्टन एगर, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबट, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+