IND vs AUS: पाकिस्तानी दिग्गज ने भारत की प्लेइंग 11 पर दी राय, जडेजा नहीं हो रहे टीम में 'फिट'

IND vs AUS

भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा वैसे तो फिट हो चुके हैं लेकिन पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया को लगता है कि टीम इंडिया नागपुर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के पहले टेस्ट में ऑलराउंडर को मुश्किल ही खिलाने जा रही है। जडेजा पिछले साल सितंबर से खेल से बाहर थे क्योंकि उन्हें घुटने की सर्जरी से गुजरना पड़ा था और उन्हें अपने रिहैबिलिटेशन के लिए कुछ समय चाहिए था। उन्होंने वो समय लिया और टाइम रहते भारतीय खेमे में शामिल होने से पहले सौराष्ट्र के लिए प्रथम श्रेणी का खेल खेलने में भी कामयाब रहे जहां उन्होंने गेंदबाजी में टॉप का प्रदर्शन किया।

संदेह है कि रवींद्र जडेजा पहला टेस्ट खेलेंगे

संदेह है कि रवींद्र जडेजा पहला टेस्ट खेलेंगे

कनेरिया ने इस पर कहा, "मुझे संदेह है कि रवींद्र जडेजा पहला टेस्ट खेलेंगे। वह लंबे समय तक चोट के बाद टीम में वापस आए हैं और पूरी तरह से मैच फिटनेस हासिल करने के लिए कुछ समय लग सकत है। वे दूसरे टेस्ट में खेल सकते हैं।"

कनेरिया ने यह भी कहा कि टीम इंडिया को केएल राहुल से टेस्ट मैच में कीपिंग नहीं करानी चाहिए क्योंकि उन्हें केएस भरत जैसे विशेषज्ञ की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा, "आपको एक नियमित कीपर की आवश्यकता होगी। भारत टेस्ट क्रिकेट में केएल राहुल पर कीपिंग के लिए निर्भर नहीं रह सकता है। यह वह जगह है जहां वे ऋषभ पंत को मिस करेंगे। मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट ने एडम गिलक्रिस्ट के बाद से ऐसा खिलाड़ी नहीं देखा है जो क्रीज पर आता है बल्ले को हर दिशा में घुमाता है।"

भारत की प्लेइंग 11 पर दी राय

भारत की प्लेइंग 11 पर दी राय

विकेटकीपरों की बात चली है तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर इयान हीली कहते हैं कि भारत में 'अनुचित पिच' होती है। वे अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के कारण हाल ही में चर्चा में रहे हैं। दानिश कनेरिया को लगता है कि यह हर घरेलू टीम का अधिकार है कि वह उस तरह की पिच तैयार करे जो उनके खेल स्टाइल से मैच खाती हो।

पिचों पर क्या बोले

पिचों पर क्या बोले

दानिश ने कहा, "ये पूर्व खिलाड़ी यहां (उपमहाद्वीप) यात्रा करते समय उचित पिचों की उम्मीद क्यों करते हैं? जब अन्य टीमें दूसरे देशों की यात्रा करती हैं तो वे पिच की 'निष्पक्षता' के बारे में क्यों नहीं सोचते हैं? किसी भी घरेलू टीम को घरेलू फायदे का इस्तेमाल करने और विपक्ष के बारे में सोचे बिना अपने स्टाइल के हिसाब से पिच तैयार करने का अधिकार है।"

Recommended Video

    Javed Miandad के भाड़ में जाए वाले बयान पर Venkatesh Prasad के ट्वीट ने जीत लिया दिल| वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+