IND vs AUS: अक्षर के रॉकेट थ्रो ने मैक्सवेल को भेजा पवेलियन, हिटमैन ने DK को किस कर मनाया जश्न

हैदराबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज खेला जा रहा है।

नई दिल्ली, 25 सितंबर: हैदराबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज खेला जा रहा है। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम चल रहे इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से तो दूसरा मैच भारत ने 6 विकेट से जीता था। ऐसे में तीसरे और निर्णायक मुकाबले में दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने पर है। मैच के दौरान अक्षर पटेल के एक शानदार थ्रो ने सभी का दिल जीत लिया।

अक्षर का रॉकेट थ्रो

अक्षर का रॉकेट थ्रो

8वें ओवर की चौथी गेंद युजवेंद्र चहल ने बैक ऑफ लेंथ की, इस पर ग्लेन मैक्सवेल ने डीप स्‍क्‍वायर लेग के दाईं ओर पुल किया, बाउंड्री पर तैनात अक्षर पटेल ने रॉकेट थ्रो किया और गेंद सीधा स्टंप पर जाकर लगी। अक्षर के थ्रो से पहले ही विकेटकीपर दिनेश कार्तिक का हाथ स्टंप्स पर लग गया था, लेकिन गनीमत रही कि बेल्स नहीं गिरी। वहीं अक्षर के थ्रो से बेल्स गिरी और मैक्सवेल को पवेलियन जाना पड़ा। इसके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दिनेश कार्तिक के हेलमेट को किस किया, इस दौरान वह काफी खुश नजर आए।

पहली पारी का हाल

पहली पारी का हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत शानदार रही। कैमरून ग्रीन आते ही भारतीय बल्लेबाजों पर टूट पड़े। चौथे ओवर की तीसर गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा। कप्तान फिंच 7 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ग्रीन ने 21 गेंदों पर 52 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका 8वें ओवर में लगा। मैक्सवेल ने 11 गेंदों पर 6 रन बनाए। इसके बाद स्टीव स्मिथ ने 9, जोश इंगलिस ने 24, मैथ्यू वेड ने 1 और टिम डेविड ने 54 रन की पारी खेली। डेनियल सैम्स 28 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से अक्षर ने 3, भुवनेश्वर, चहल और हर्षल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

  • भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।
  • ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, जोश इंगलिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), डेनियल सैम्स, पैट कमिंस, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+